महंगी कीमत, लेकिन जीरो परफॉर्मेंस! अपनी IPL फ्रेंचाइजी के लिए बोझ बन गए ये 4 खिलाड़ी
Published - 08 Apr 2026, 08:55 AM | Updated - 08 Apr 2026, 08:58 AM
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग IPL 2026 का रोमांच शुरू है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। नीलामी में करोड़ों की मोटी रकम हासिल करने वाले इन सितारों का प्रदर्शन मैदान पर अब तक शून्य रहा है।
फ्रेंचाइजी ने इन पर भरोसा जताते हुए भारी निवेश किया था, लेकिन अब ये खिलाड़ी टीम की प्लेइंग इलेवन में बोझ नजर आने लगे हैं। आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी भारी-भरकम सैलरी और फ्लॉप परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया है।
कार्तिक शर्मा का अब तक फीका प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 की नीलामी में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ का बड़ा दांव खेला था। एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है।
कार्तिक के बल्ले से रन निकलना तो दूर, वह क्रीज पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में भी वह मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी के सानिध्य में निखरने की उम्मीद रखने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक अपनी टीम को केवल मुश्किल में ही डाला है।
Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा—‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया’, जानें क्यों बोले ऐसा?
कैमरून ग्रीन का बल्ला खामोश
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस साल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ की ऐतिहासिक कीमत पर खरीदा था। हालांकि नियमों के चलते उन्हें 18 करोड़ ही मिलेंगे, लेकिन उम्मीदें पूरी नीलामी राशि के बराबर थीं।
IPL के इस सीजन में ग्रीन न तो बल्ले से कमाल दिखा पा रहे हैं और न ही गेंद से विकेट चटका रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में उनसे जिस आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, वह पूरी तरह नदारद है, जिससे KKR का संतुलन बिगड़ गया है। हालांकि ग्रीन फिलहाल गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।
प्रशांत वीर का फीका प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदकर सबको हैरान कर दिया था। रवींद्र जडेजा के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे प्रशांत अब तक IPL के दबाव को झेलने में नाकाम रहे हैं।
निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी भी प्रभावहीन साबित हुई है। इतनी मोटी रकम मिलने के बाद उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के इम्पैक्ट प्लेयर बनेंगे, लेकिन फिलहाल वह टीम मैनेजमेंट के लिए एक पहेली बन गए हैं। अब तक खेले गए तीन मुकाबले में प्रशांत वीर को एक में भी गेंदबाजी करने का मौका मिला है।
लिविंगस्टोन का IPL 2026 में फ्लॉप शो
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹13 करोड़ की भारी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। अपनी लंबी हिटिंग के लिए मशहूर लिविंगस्टोन का बल्ला IPL 2026 में अब तक पूरी तरह से खामोश है।
हैदराबाद को उम्मीद थी कि वह निचले क्रम में आकर मैच फिनिश करेंगे, लेकिन उनके खराब फॉर्म ने टीम की कमर तोड़ दी है। IPL के मैचों में उनकी निरंतरता की कमी अब टीम की हार का कारण बन रही है। अगर जल्द ही उनका प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो वह बेंच पर बैठते नजर आ सकते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर