'वो सबसे बढ़िया...' एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को सुझाया नाम, बताया किसे बनाना चाहिए सूर्या के बाद नया टी20 कप्तान
Table of Contents
AB de Villiers: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया और सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया।
टूर्नामेंट से पहले उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे और यह तक कहा जा रहा था कि अगर टीम खिताब नहीं जीतती तो उन्हें हटाया जा सकता है। लेकिन सूर्यकुमार ने अपने नेतृत्व और आक्रामक सोच से टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर अपनी काबिलियत साबित कर दी।
इसके बावजूद अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया जा सकता है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर बड़ा सुझाव दिया है।
सूर्या के बाद कौन? AB de Villiers ने सुझाया नाम
सूर्यकुमार यादव इस समय भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि वह कब तक कप्तान बने रहेंगे। कई क्रिकेट प्रशंसक हार्दिक पांड्या को अगला कप्तान मानते हैं, क्योंकि उनके पास कप्तानी का अनुभव है और वह पहले भी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।
हालांकि, एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) की राय इससे अलग है। उनका मानना है कि भारत को भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहिए जो लंबे समय तक टीम को स्थिर नेतृत्व दे सके। उनके अनुसार श्रेयस अय्यर इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी का मजबूत रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व दिखाया है। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में खिताब जीता, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।
लगातार दो सीजन में टीम को फाइनल तक ले जाना उनकी रणनीतिक सोच और शांत स्वभाव का प्रमाण है। यही कारण है कि एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) उन्हें भारत का अगला टी20 कप्तान बनाने की वकालत कर रहे हैं।
नंबर 4 पर भी मजबूत विकल्प: AB de Villiers
एबी डिविलिय (AB de Villiers) र्स ने केवल कप्तानी ही नहीं, बल्कि श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर भी अपनी राय दी है। उनका मानना है कि अय्यर को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, जहां इस समय सूर्यकुमार यादव खेलते हैं अय्यर तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज हैं और दबाव में भी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं। मध्यक्रम में उनकी मौजूदगी टीम को संतुलन और स्थिरता प्रदान कर सकती है।