"उसने कभी बतौर कप्तान ट्रॉफी नहीं जीती..." अनिल कुंबले ने इस खिलाड़ी काबिलियत पर उठाया सवाल, फ्रेंचाइजी के फैसले को बताया गलत
Published - 16 Mar 2026, 04:51 PM | Updated - 16 Mar 2026, 04:53 PM
Table of Contents
Anil Kumble: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने एक खिलाड़ी की काबिलियत पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कुंबले ने सवाल उठाए कि आखिर आपने इस खिलाड़ी को कप्तान किस आधार पर बना दिया, जबकि इस खिलाड़ी ने कभी बतौर कप्तान एक भी आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।
बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। लेकिन उससे पहले ही अनिल कुंबले (Anil Kumble) के विवादित बयान ने टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया है।
श्रेयस अय्यर-साल्ट के प्रदर्शन को सराहा
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना की। बता दें कि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को रिलीज कर दिया था। इसपर अनिल कुंबले (Anil Kumble) का कहना है
‘’दो साल पहले, केकेआर ने आईपीएल जीता और अपनी तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की। उस जीत में श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट का अहम योगदान था। दोनों ने ही टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन केकेआर ने दोनों को जाने दिया।’’
केकेआर टीम बनाने में गलत- Anil Kumble
कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर इस दौरान अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने बड़ा बयान दे दिया। कुंबले का कहना है ‘’केकेआर की टीम बनाने की रणनीति काफी खराब है। उन्होंने कहा ‘’खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने के मामले में केकेआर का रवैया स्थिर नहीं है। श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को जाने देना केकेआर का गलत फैसला था। इसकी वजह से टीम के पास आईपीएल जीतने वाला कप्तान नहीं है।’’
दरअसल, आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद केकेआर ने अपने कप्तान और फिल साल्ट को रिलीज कर दिया था। जहां मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने खरीदा तो फिल साल्ट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पाले में कर लिया। और खास बात ये है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों के टीमों के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला गया था।
केकेआर के लिए आई बड़ी खुशखबरी सामने, इंजरी से रिकवर होकर टीम में वापसी करने को तैयार स्टार खिलाड़ी
रहाणे की कप्तानी क्षमता पर उठाए सवाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में सवाल खड़े कर दिए हैं। कुंबले का कहना है
‘’हां, अजिंक्य रहाणे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। लेकिन उन्होंने कप्तान के तौर पर आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ट्रॉफी जीत चुके कप्तान का होना टीम को फायदा देता है। केकेआर ने यह फायदा गंवा दिया। उन्हें अपने अहम खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना सीखना होगा। वरना वे संघर्ष करते रहेंगे और ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार नहीं माने जा सकते।’’
आईपीएल 2026 में केकेआर की कमान एक बार फिर अजिंक्य रहाणे के पास रहने वाली है, जबकि इस बार उनकी टीम भी काफी शानदार नजर आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि केकेआर खिताब और कप्तान अजिंक्य रहाणे आईपीएल में बतौर कप्तान एक भी खिताब नहीं जीतने वाले दाग को हटा पाते हैं या नहीं।
इधर हर्षित राणा हुए IPL 2026 से बाहर, उधर खूंखार गेंदबाज की हुई वापसी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर