ये हैं 3 टीमें जो आजतक नहीं जीत पाई IPL ट्रॉफी, अब तक कर रही चैंपियन बनने का इंतजार
Table of Contents
IPL : इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है और एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का रोमांच चरम पर देखने को मिलेगा। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान में उतरेगी, जिससे प्रतियोगिता और भी दिलचस्प हो गई है।
हालांकि आईपीएल (IPL) के इतिहास में जहां कुछ टीमों ने बार-बार खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम की है, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी भी हैं जो सालों से ट्रॉफी का इंतजार कर रही हैं। इस सीजन में भी तीन टीमें ऐसी होंगी जो अपने पहले खिताब के सपने को साकार करने के इरादे से उतरेंगी।
आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने कई बार ट्रॉफी उठाई है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी तीन बार चैंपियन बन चुकी है। इन सफल टीमों के बीच 3 टीमें ऐसी भी हैं , जो अब भी अपने पहले खिताब (IPL) की तलाश में हैं, जो अब तक उनसे दूर रहा है।
3 टीमें जो आजतक नहीं जीत पाई IPL ट्रॉफी
1. पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स का IPL सफर 2008 से शुरू हुआ था, जब यह टीम किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जानी जाती थी। इतने लंबे समय के बावजूद यह टीम अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। हालांकि 2014 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 2025 में एक बार फिर फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन वहां उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार झेलनी पड़ी।
इसके अलावा हाल के सीजन में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक मुकाबलों में चूक गई। बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद पंजाब का खिताबी सूखा खत्म नहीं हो पाया है। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम एक नई शुरुआत के साथ मैदान में उतरने वाली है।
2. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है। इस फ्रेंचाइजी ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से आईपीएल (IPL) में कदम रखा था और शुरुआत से ही कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम अब तक खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है।
साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम आईपीएल (IPL) इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंची, जहां उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इससे पहले भी दिल्ली की टीम 2008, 2009, 2012, 2019 और 2021 में प्लेऑफ तक का सफर तय कर चुकी है।
दिल्ली के पास हमेशा से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार रही है, लेकिन अहम मौकों पर टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब एक बार फिर यह फ्रेंचाइजी संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरकर अपने पहले आईपीएल खिताब का सपना पूरा करने की कोशिश करेगी।
3. लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स अपेक्षाकृत नई टीम है, जिसने 2022 में आईपीएल (IPL) में एंट्री की थी। शुरुआत से ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगातार दो सीजन (2022 और 2023) प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच सकी।
पहले केएल राहुल की कप्तानी में खेलने वाली यह टीम अब ऋषभ पंत के नेतृत्व में नई दिशा में आगे बढ़ रही है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ लखनऊ इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
आईपीएल (IPL) 2026 में इन तीनों टीमों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि ये न सिर्फ जीत के लिए बल्कि अपने लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए मैदान में उतरेंगी।
ये भी पढ़े : चौथी बार पिता बना टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी, दूसरी बीवी के साथ कर लिया तीसरा बच्चा