'इस बार वहीं चमकेगा...' आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस बल्लेबाज को बताया IPL 2026 का ऑरेंज कैप विजेता
Published - 20 Mar 2026, 02:10 PM | Updated - 20 Mar 2026, 02:15 PM
Table of Contents
Aakash Chopra: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और फेमस कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व ओपनर ने बताया है कि आईपीएल 2026 में कौन सा बल्लेबाज ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर सकता है।
साथ ही खिलाड़ी ने इसके पीछे की मुख्य वजह को भी बताया है। आपको बता दें कि, आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका ओपनिंग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पिछले वर्ष की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Aakash Chopra ने की बड़ी भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपने चैनल पर कहा कि इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 600 से ज्यादा रन बनाएंगे और ऑरेंज कैप पर कब्जा करेंगे।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के द्वारा ये काफी बड़ी भविष्यवाणी मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इस बल्लेबाज ने 8 पारियों में सिर्फ 141 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे तो तीन मैचों में वह खाता तक नहीं खोल पाए थे।
अभिषेक के लिए बहुत बड़ा अवसर- Aakash Chopra
अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि
"सच कहूं तो, आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने से आप रुकते नहीं हैं। आपका नाम कहीं न कहीं जरूर आता है। इसलिए अभिषेक शर्मा के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। बोलते-बोलते भी मुझे लग रहा है कि क्या मैं सही कह रहा हूं, क्या यह अभिषेक शर्मा के लिए एक निर्णायक साल साबित हो सकता है, यानी एक ऐसा सीजन जिसमें वह 600 रन बना सकें?''
''उन्होंने अब तक बहुत अच्छा खेला है। उन्होंने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, जिस दिन भी खेले हैं, 'लव' का संकेत दिया है और दिखाया है कि वे यहां हैं। ट्रैविस हेड और अभिषेक की जोड़ी का विस्फोटक रवैया है, लेकिन अगर वे एक ही सीजन में 600 रन बना लेते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में भी अपनी जगह पक्की कर लेंगे।"
पिछला सीजन रहा था शानदार
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 पारियों में 193.39 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ आई 141 रन की ऐतिहासिक पारी भी शामिल थी।
हालाकिं, भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक ने 8 पारियों में सिर्फ 141 रन बनाए थे। ऐसे में देखना होगा कि अभिषेक का खराब फॉर्म आईपीएल 2026 में भी जारी रहता है या फिर जर्सी बदलने के साथ भी उनके फॉर्म की वापसी भी होती है।
IPL 2026 के 6 चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, 3 हो चुके बाहर, 3 आधा सीजन करेंगे मिस
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर