‘’उनको थोड़ा इतंजार करना होगा…’’ टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी को अभी नहीं मिलेगा मौका! इस दिग्गज ने बताई वजह
Published - 07 Apr 2026, 09:45 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, वहां पर फिलहाल बारिश होने के कारण अभी टॉस भी नहीं हो सका है। आईपीएल 2026 के लगातार दूसरे मैच में बारिश बाधा बन रही है।
लेकिन इस मैच से पहले अगर किसी खिलाड़ी की सबसे अधिक चर्चा है तो वह 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की है। जबकि भारत के पूर्व खिलाड़ी भी उनको अभी से टीम इंडिया में खिलाने की मांग कर रहे हैं और इसी के तहत पूर्व ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह और दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। चलिए आपको बताते हैं कि इस दो दिग्गजों ने वैभव के भविष्य पर अपनी क्या राय रखी है।
चेतेश्वर पुजारा ने रखी अपनी राय
बारिश से प्रभावित मुकाबले में ब्रेक के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के लाइव शो पर टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी राय रखते हुए कहा,
अभी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया में आने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अभी भारत के पास काफी धाकड़ सलामी बल्लेबाज उपलब्ध हैं। शुभमन गिल पहले ही बाहर चल रहे हैं तो यशस्वी जायसवाल भी मौके की तलाश में लगे हुए हैं।
हालांकि, इस दौरान पुजारा ने ये भी कहा कि अगर कोई खिलाड़ी रन नहीं बनाता है तो फिर उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका दिया जा सकता है। बता दें कि, काफी छोटी उम्र में वैभव ने अपनी प्रतिभा को दिखा दिया है और यही कारण है कि उनको लगातार टीम इंडिया में खिलाने की मांग उठती रही है।
18 साल तक इंतजार करना सही नहीं- हरभजन सिंह
जहां चेतेश्वर पुजारा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को थोड़ा इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं तो इसके उलट पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की राय इससे भिन्न रही। उन्होंने कहा,
''फिलहाल वह रन बना रहे हैं। लेकिन अगर 18 साल की उम्र तक इंतजार करते हैं और उस समय उनके बल्ले से रन नहीं निकलते हैं तो इन सब का कोई मतलब नहीं होगा। वैभव को फिलहाल टीम में लाना चाहिए और बेंच पर उन्हें मौका देना चाहिए और अगर कोई खिलाड़ी रन नहीं बनाता है तो फिर उन्हें खिलाना चाहिए।''
यानी भज्जी के कथन अनुसार, वह चाहते हैं कि उनकी उम्र को नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका मिलना चाहिए। साथ ही उनका ये भी मानना है कि वह रन बना रहे हैं और यही कारण है कि उनको नीली जर्सी पहने का अवसर अभी दिया जाए।
क्यों हो रही है Vaibhav Sooryavanshi की इतनी चर्चा?
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एकमात्र ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में बड़ा कारनामा किया है। उनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल आयुष म्हात्रे, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा भी हैं, जो कि छोटी उम्र में बड़ा प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन वैभव ने मात्र 14 साल की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है, जो कि अभी तक ये युवा खिलाड़ी नहीं कर सके हैं।
दरअसल, पिछले साल वैभव ने राजस्थान के खिलाफ पदार्पण किया और टूर्नामेंट में पहली गेंद पर ही उन्होंने सिक्स जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शानदार शतक ठोका।
वह इस लीग में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। जबकि अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 175 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। यही कारण है कि प्रशंसक और पूर्व खिलाड़ी वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को नीली जर्सी में खेलता देखना चाहते हैं।
IPL 2026 में 25.20 करोड़ में बिके Cameron Green की कुल नेटवर्थ कितनी? जानें उनके सभी इनकम सोर्स
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर