HEA vs STR 13th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 26 Dec 2025, 02:13 PM | Updated - 26 Dec 2025, 02:19 PM
Table of Contents
BBL 2025: ब्रिसबेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच बिग बैश लीग टूर्नामेंट का 13वां मैच खेला जाएगा। ब्रिसबेन हीट ने अभी तक 1 मैच जीता है और वह सातवें स्थान पर है। दूसरी तरफ एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भी अभी तक 1 मैच जीता है लेकिन वह बेहतर रन रेट के वजह से छठे स्थान पर है। दोनों टीम इस मैच में दूसरी जीत के इरादे से उतरेंगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....
HEA vs STR 13th T20 BBL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: द गैबा, ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)
मैच की तारीख: 27 दिसंबर 2025 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
| मैच | ब्रिसबेन हीट ने जीते | एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीते | ड्रॉ/टाई |
| 10 | 6 | 4 | 0 |
यह भी पढ़ें: SCO vs HUR 12th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
हालिया फॉर्म:
ब्रिसबेन हीट ने पिछले 5 में से 1 मैच जीता है वही एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 3 मैच जीतें है।
| ब्रिसबेन हीट | L | W | L | L | L |
| एडिलेड स्ट्राइकर्स | L | W | L | W | W |
द गैबा, ब्रिस्बेन पिच रिपोर्ट:
यह मैच द गैबा, ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 68 मैच (BBL) खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 155 रन है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 67% मैच जीते हैं और पेसर्स ने 81% विकेट लिए हैं।
आइए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 9 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 50 Runs | 50 Runs |
| 10 Overs | 79 Runs | 83 Runs |
| 15 Overs | 121 Runs | 136 Runs |
| 20 Overs | 176 Runs | 202 Runs |
HEA vs STR 13th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
मैट रेनशॉ: ब्रिसबेन हीट के तरफ से पिछले मैच में 43 रन बनाए हैं यह अभी तक 163 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी 30 से 40 रन बना सकते हैं।
जैक वाइल्डरमथ: यह अभी तक टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने 124 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।
मैथ्यू शॉर्ट: एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 71 रन और 1 विकेट ले चुके हैं।
HEA vs STR 13th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?
ल्यूक वुड: इन्होंने पहले मैच में 3 विकेट लिए थे। ये पिछला मैच नहीं खेले इस मैच में खेलते हैं तो 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।
लॉयड पोप: एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से इन्होंने अभी तक 2 मैच में 3 विकेट लिए हैं इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।
जेमी ओवरटन: यह भी काफी प्रतिभाशाली ऑलराउंडर है इन्होंने अभी तक 41 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं।
HEA vs STR 13th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?
ब्रिसबेन हीट इस मैच में विजेता रह सकती है। इस मैदान पर ब्रिसबेन हीट में पिछले 10 में से 7 मैच जीते हैं वहीं एडेलेड स्ट्राइकर्स में 10 में से 6 मैच जीते हैं। ब्रिसबेन हीट की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है वही एडेलेड स्ट्राइकर्स कप्तान मैथ्यू शॉर्ट पर निर्भर करती है। हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी ब्रिसबेन हीट का पलड़ा भारी रहा है।
HEA vs STR 13th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
ब्रिसबेन हीट: कॉलिन मुनरो, जैक वाइल्डरमथ, मैट रेनशॉ, ह्यूग वीबगेन, टॉम अलसॉप, मैक्स ब्रायंट, जिमी पीयरसन (विकेट कीपर), जेवियर बार्टलेट (कप्तान), शाहीन अफरीदी, लियाम हैस्केट, मैथ्यू कुहनेमन
एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, जेसन संघा, लियाम स्कॉट, एलेक्स रॉस, जेमी ओवरटन, हैरी नीलसन (विकेट कीपर), जेसन वाडिया, हसन अली, हेनरी थॉर्नटन, लॉयड पोप
ब्रिसबेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
ब्रिसबेन हीट: कॉलिन मुनरो, जैक वाइल्डरमथ, मैट रेनशॉ, ह्यूग वीबगेन, टॉम अलसॉप, मैक्स ब्रायंट, जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट (कप्तान), शाहीन अफरीदी, लियाम हैस्केट, मैथ्यू कुहनेमन, थॉमस बाल्किन, लैकलन हर्न
एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, जेसन संघा, लियाम स्कॉट, एलेक्स रॉस, जेमी ओवरटन, हैरी नीलसन (विकेटकीपर), जेसन वाडिया, हसन अली, हेनरी थॉर्नटन, लॉयड पोप, ल्यूक वुड, मैकेंज़ी हार्वे, हैरी मैनेंटी
Tagged:
BBL 2025 Adelaide Strikers Brisbane Heat HEA vs STR 13th T20 Prediction HEA vs STR 13th T20 BBL HEA vs STRऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।