'वो नहीं खेलेगा...' हेड कोच ने दी RCB फैंस को बुरी खबर, सबसे बड़ा मैच विनर हुआ बाहर

Published - 28 Mar 2026, 07:55 AM | Updated - 28 Mar 2026, 08:37 AM

RCB

RCB: आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है.

चोटिल होने की वजह से टीम का तेज गेंदबाज यह मैच नहीं खेल पाएगा. इस बात की जानकारी खुद बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने दी है. उनका कहना है कि वह अभी फिट नहीं है और RCB vs SRH मैच नहीं खेल पाएगा.

RCB का यह तेज गेंदबाज हुआ बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बाहर हो गए हैं. बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने प्री मैच प्रैस कॉन्फ्रेंस में कंफर्म किया है कि हेजलवुड मैच के लिए अभी तैयार नहीं है. हालांकि, उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

जोश हेजलवुड के बाहर होने की वजह से RCB का बॉलिंग विभाग कमजोर दिखाई दे रहा है. हैदराबाद टीम की बल्लेबाजी लाइनअप इतनी मजबूत है कि हेजलवुड के ना खेलने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज प्रमुख गेंदबाजों से एक हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 2025 में आरसीबी को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

कोहली बहुत फिट हैं: हेड कोच एंडी फ्लावर

RCB

हेड कोच एंडी फ्लावर ने इस दौरान विराट कोहली की भी काफी तारीफ की. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर के बाद उन्हें कोहली को प्रैक्टिस करते हुए देखना काफी पसंद है. एंडी फ्लावर ने कहा, 'जब मैं खेला करता था सचिन तेंदुलकर को अभ्यास करते हुए देखता था. मुझे अच्छा लगता था. अब विराट कोहली के साथ भी ऐसा ही है.

मुझे उन्हें देखकर अच्छा लगता है. कोच ने आगे कहा कि, विराट अपने गेम में चरम सीमा पर हैं. वह काफी फिट दिखाई देते हैं. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पता है कि गेंद को सही समय पर कब हिट करना है. मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगता है.

MI vs KKR Match 2 Preview: जानें IPL के दूसरे मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

जोश हेजलवुड का IPL करियर

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 39 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20.98 की एवरेज और 8.28 के इकॉनोमी रेट से 57 वकेट चटकाए हैं.

पिछले सीजन 2025 में उन्होंने RCB के लिए 12 मैचों में में 17.54 की औसत से 22 विकेट चटकाए थे. उनका बेस्च स्कोर 4/33 का रहा था. जोश हेजलवुड सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में तीसरे पायदान पर रहे थे.

जो करते थे आलोचना, वही अब हुए फैन! योगराज ने माही के लिए कही ऐसी बात, जीत लिया धोनी फैंस का दिल

Tagged:

RCB
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

रजत पाटीदार

2025 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com