'वो अब इस नंबर पर खेलेगा...' कप्तान अक्षर पटेल ने किया कंफर्म, बताया किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल

Published - 23 Mar 2026, 04:28 PM | Updated - 23 Mar 2026, 04:29 PM

KL Rahul

KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा, जो कि RCB और SRH के बीच होगा. लेकिन इस लोकप्रिय लीग की शुरूआत से पहले केएल राहुल के बैटिंग नंबर को लेकर चर्चा होने लगी है. IPL 2026 में केएल राहुल किस नंबर पर बैटिंग करेंगे यह सवाल सभी फैंस के मन में हैं. क्या केएल राहुल (KL Rahul) ओपनिंग करेंगे या मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे? अब खुद कप्तान अक्षर पटेल ने इसका जवाब दिया है.

किस नंबर पर बैटिंग करेंगे KL राहुल?

KL Rahul

IPL इतिहास में सिर्फ 6 बल्लेबाज हैं जिन्होंने बतौर ओपनर 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इन्हीं में से एक केएल राहुल (KL Rahul) है. अब आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कंफर्म किया है कि केएल राहुल टीम के लिए ओपनिंग करेंगे.

हालांकि, पहले खबरें आ रहा थी कि इस सीजन केएल मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे. लेकिन अक्षर पटेल ने सभी अफवाहों का खडंन करते हुए केएल राहुल का सही बैटिंग नंबर बताया है.

कौन बनेगा KL Rahul का जोड़ीदार?

डीसी के लिए ओपनिंग के साथ केएल राहुल विकेटकींपिग भी संभालेंगे. टीम के पास ओपनर के रूप में कई विकल्प है बेन डकेट और पथुम निसांका. बने बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है लेकिन उन्हें खुद को साबित करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है.

पथुम निसांका की बात करें तो इस वक्त वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लेकिन उनकी बैटिंग शैली केएल राहुल जैसी है थोड़ी, अगर उन्हें भारतीय खिलाड़ी के साथ ओपनर के तौर पर चुना जाता है तो टीम का संतुलन गड़बड़ा सकता है.

इनमें से कोई एक केएल राहुल के साथ नजर आ सकता है. वहीं, पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोराल का नाम भी केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ीदार बनने की रेस में है.

2026 सीजन के बाद ये 3 विदेशी खिलाड़ी कर सकते IPL से संन्यास का ऐलान, फिर शायद कभी नहीं खेलेंगे

केएल राहुल ने किस नंबर पर कितने रन बनाए?

केएल राहुल ने अपने करियर में ओपनिंग करते हुए 99 पारियों में 48.64 की एवरेज और 136.92 की स्ट्राइक रेट से 4183 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक के अलावा 35 फिफ्टी जड़ी. 16.00 की एवरेज और 95.73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं.

नंबर-4 पर केएल राहुल ने 46.29 की एवरेज और 130.65 की स्ट्राइक रेट से 324 रन जड़े. वहीं, नंबर 5 पर उन्होंने 19.50 की एवरेज और 100.00 की स्ट्राइक रेट से 39 रन कूटे. लिहाजा, पूरा रिकॉर्ड देखें तो केएल राहुल बतौर ओपनर सबसे ज्यादा सफल रहे हैं. इसी कारण DC ने उन्हें ओपनिंग के लिए चुना है.

ICN vs RRP Today Match Prediction, 11th T20- जानें कितना बनेगा स्कोर? टॉप पिक्स और पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

kl rahul axar patel dc IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com