'उसे होना चाहिए था...' एबी डिविलियर्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को जगह देने की उठाई मांग

Published - 05 Jan 2026, 05:51 PM | Updated - 05 Jan 2026, 05:59 PM

Ab De Villiers

भारतीय टीम अपनी टी-20 विश्व कप स्क्वाड की घोषणा कर चुकी है। 15 सदस्यीय दल में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिली, जिसको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच काफी चर्चा हुई थी। टी-20 स्क्वाड में झारखंड के धाकड़ ओपनर ईशान किशन की टीम में वापसी हुई, जबकि कई ऐसे खिलाड़ी थे जो टीम में जगह डिज़र्व करते थे, उन्हें भी मौका नहीं मिला।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (Ab de Villiers) ने इस भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर बयान दिया और कहा कि इस खिलाड़ी को जगह मिलनी चाहिए थी।

Ab de Villiers ने सहानुभूति जताई

पूर्व प्रोटीयाज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स(Ab de Villiers) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय टी-20 स्क्वाड की घोषणा को लेकर टीम के चयन की तारीफ की, लेकिन टीम में सिराज का न होना उन्हें हैरान कर गया।

डिविलियर्स का मानना है कि भारतीय चयनकर्ता न सिर्फ गेंदबाजी देख रहे हैं बल्कि गेंदबाज में बल्लेबाजी का गुण भी देख रहे हैं। भारत ने अपनी टी-20 विश्व कप स्क्वाड में तीन मुख्य सीमर को रखा है, जो मुख्य तौर पर पेस गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि हर्षित राणा को टीम में जगह देकर भारत ने अपनी बैटिंग लाइनअप को भी मजबूत किया है। हमने सिराज को वनडे स्क्वाड में देखा है, लेकिन वह उन बदकिस्मत खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें टी-20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली। आपको बता दें कि सिराज टी-20 क्रिकेट में अब तक कुल 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 7.79 की इकॉनमी से 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं। गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज और एबी डिविलियर्स आरसीबी के लिए एक साथ खेल चुके हैं।

Ab de Villiers ने कहा स्पिनरों पर ध्यान है

पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स(Ab de Villiers) ने कहा कि ''भारतीय चयनकर्ता स्पिनरों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन अगर तेज गेंदबाज से विकेट मिल रहा है तो वे इसे बोनस के रूप में ले रहे हैं।'' आपको बता दें भारतीय टीम में तीन स्पिनर हैं जो मुख्य रूप से टीम में खेलते हैं।

टी-20 विश्व कप टीम में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं। भारतीय टीम विकेट के लिए इन तीनों पर ज्यादा निर्भर रहती है और ये विकेट निकालने में कामयाब भी होते दिखे हैं। एबी डिविलियर्स(Ab de Villiers) ने आगे कहा कि भले ही सिराज टी-20 में जगह नहीं बना पाए, लेकिन आगे 2027 विश्व कप के लिए मुख्य दावेदार होंगे।

श्रेयस अय्यर के लिए खुले किस्मत के दरवाजे, अचानक वनडे टीम के चुने गए नए कप्तान

डिविलियर्स की नजर पांड्या और दुबे पर

एबी डिविलियर्स(Ab de Villiers) ने हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को लेकर कहा कि ये दोनों ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ''हर्षित राणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतना अनुभव नहीं है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ वह ज़रूरत के हिसाब से गेंदबाजी कर सकते हैं।''

अंत में शिवम और हार्दिक बाकी ओवरों को संभाल सकते हैं। डिविलियर्स ने बात खत्म करते हुए कहा कि ''जब बुमराह शांत रहते हैं, तो कुलदीप आकर चौका लगाते हैं और इसका उल्टा भी होता है। फिर हार्दिक बीच में आकर मैच का रुख बदल देते हैं। ऐसी ही टीमें चैंपियनशिप जीतने के लिए चाहिए होती हैं, और भारत के पास ये सभी खूबियां मौजूद हैं।''

मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज होने के बाद शाहरुख़ खान से मिलेंगे कितने रूपये? यहाँ समझे पैसों के लेनदेन का पूरा नियम

Tagged:

AB de Villiers mohammad siraj T20squad
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com