'मेरा करियर उसी ने बचाया....' कुलदीप यादव ने गंभीर-रोहित-सूर्या को नहीं इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय
Published - 19 Mar 2026, 04:45 PM | Updated - 19 Mar 2026, 05:01 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए कतई आसान नहीं था। एक समय ऐसा था जब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका सफर खत्म हो चुका था और कोई भी टीम उन पर दांव लगाने को तैयार नहीं थी। हाल ही में कुलदीप ने एक भावुक बयान देते हुए अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय रोहित शर्मा या गौतम गंभीर को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को दिया है।
जब खत्म होने वाला था Kuldeep Yadav का करियर

साल 2022 से पहले का समय कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। केकेआर की टीम में उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था और उनकी गेंदबाजी में वह पुरानी धार नजर नहीं आ रही थी।
खुद कुलदीप ने स्वीकार किया कि उस दौरान उन्हें लगने लगा था कि उनका क्रिकेट करियर अब समाप्त होने की कगार पर है। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बताया कि 2022 तक केकेआर में मेरा सफर खत्म हो गया था और मुझे कोई अपनी टीम में नहीं लेना चाहता था।" यह वह दौर था जब इस दिग्गज गेंदबाज का आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा चुका था।
IPL 2026 के मैच बारिश के कारण हुए रद्द, तो फिर ऐसे निकाला जायेगा नतीजा, इस टीम को दी जाएगी जीत
ऋषभ पंत ने कैसे बदली कुलदीप की किस्मत?
मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक मसीहा बनकर सामने आए। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान पंत ने निजी तौर पर मैनेजमेंट से कुलदीप को टीम में शामिल करने की बात कही थी। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने खुलासा किया कि पंत ने न केवल उन्हें चुना, बल्कि उन्हें मैदान पर वह भरोसा और आजादी भी दी, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी।
पंत ने बार-बार कुलदीप से कहा कि वे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्हें अपने अंदाज में गेंदबाजी करनी चाहिए। यही वह आत्मविश्वास था जिसने कुलदीप को फिर से टीम इंडिया का मैच विनर बना दिया। कुलदीप यादव के दिल्ली केपिटल्स में शामिल होने के बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था, अब वह सिर्फ वनडे ही नहीं बल्कि टी20 में भी बतौर मुख्य स्पीनर खेलते हैं।
इस साल खत्म हुई आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने विश्व कप तो जीत लिया लेकिन कुलदीप यादव को टूर्नामेंट में केवल एक ही मुकाबला खेलने को मिला था। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इस मैच में इन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी करके मात्र 14 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।
MS Dhoni ने छोड़ा अपना आइकॉनिक नंबर-7, पोस्ट करते हुए बताया किस नंबर की जर्सी पर कर रहे स्विच
पंत के भरोसे का नतीजा
ऋषभ पंत द्वारा दिखाए गए भरोसे का ही नतीजा है कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने पिछले दो सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है।
2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत हो या 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, कुलदीप की फिरकी ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। कुलदीप का कहना है कि आज वे जो कुछ भी हैं, वह सिर्फ ऋषभ पंत की वजह से हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तान का समर्थन एक खिलाड़ी के करियर को बना या बिगाड़ सकता है और पंत ने उनका डूबता करियर बचा लिया।
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के इस खुलासे ने क्रिकेट जगत में एक बार फिर कप्तान और खिलाड़ी के बीच के तालमेल की अहमियत को साबित कर दिया है। जहाँ अक्सर खिलाड़ी कोच को श्रेय देते हैं, लेकिन कुलदीप ने यह श्रेय किसी और को नहीं बल्कि अपने साथी खिलाड़ी को दिया है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर