ये है IPL हिस्ट्री का एकमात्र विदेशी खिलाड़ी, जिसने जीता है ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड'

Published - 06 Jan 2026, 11:58 AM | Updated - 06 Jan 2026, 12:08 PM

Mustafizur Rahman 3

Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 का आगाज बहुत जल्द होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने की योजना शुरू कर चुकी हैं। हाल ही में आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने से मना कर दिया गया, जिसके कारण कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम से रिलीज़ कर दिया। हालांकि, बीसीसीआई के आदेश के बाद ही यह कदम उठाया गया। अब जानिए एकमात्र ऐसे विदेशी खिलाड़ी के बारे में, जिसने आईपीएल में 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीता है।

Mustafizur Rahman को हटाया गया

आईपीएल 2026 से मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) को रिलीज कर दिया गया है। आपको पता होगा कि हाल ही में बांग्लादेश के भीतर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी को लेकर बीसीसीआई को भी आदेश दिया गया कि वह तत्काल प्रभाव से मुस्तफ़िज़ूर रहमान को आईपीएल से रिलीज करे। इसके बाद बीसीसीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स मैनेजमेंट को मुस्तफ़िज़ूर को रिलीज करने का आदेश दिया।

इस आदेश का पालन करते हुए केकेआर मैनेजमेंट ने मुस्तफ़िज़ूर के रिप्लेसमेंट के लिए खिलाड़ी की तलाश जारी कर दी है। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि जिस खिलाड़ी को आईपीएल से हटाया गया, वह एकमात्र ऐसा विदेशी खिलाड़ी है जिसने आईपीएल में 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' का खिताब जीता है।

अवॉर्ड लिस्ट में Mustafizur Rahman इकलौते विदेशी

30 साल के इस बांग्लादेशी खिलाड़ी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह आईपीएल में 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' जीतने वाला एकमात्र विदेशी खिलाड़ी है। इस खिलाड़ी (Mustafizur Rahman) का जन्म 6 सितंबर 1995 को बांग्लादेश के सातखिरा में हुआ था। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को अपनी स्लोअर और कटर गेंदों से परेशान करने में माहिर है।

आईपीएल 2016 के दौरान यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहा था। आईपीएल में मुस्तफ़िज़ूर रहमान अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। इस साल वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 9.20 करोड़ में खरीदा था। चूंकि यह भुगतान नहीं हुआ है, इसलिए केकेआर को उनके पैसे वापस मिल जाएंगे।

रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते फिर मिल गया न्यूजीलैंड ODI सीरीज में मौका

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड क्या है?

यह अवॉर्ड आईपीएल में दिया जाता है। इस अवॉर्ड के लिए वही खिलाड़ी योग्य होते हैं जिन्होंने 5 टेस्ट, 20 वनडे इंटरनेशनल और 25 आईपीएल मैचों से कम खेले हों। इस अवॉर्ड को कोई भी खिलाड़ी एक ही बार जीत सकता है। 2016 में यह अवॉर्ड मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) के नाम रहा था।

इस अवॉर्ड को अब तक 17 खिलाड़ियों ने जीता है। 2025 के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर साई सुदर्शन रहे थे। इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी थे, जो 2008 में आरसीबी के लिए खेले थे। वहीं 2009 में रोहित शर्मा ने इसे जीता था उस वक्त वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला करते थे।

2010 में मुंबई इंडियंस के सौरभ तिवारी को यह मिला था। इसके बाद 2011 में इकबाल अब्दुल्ला, 2012 में मनदीप सिंह, 2013 में संजू सैमसन, 2014 में अक्षर पटेल, 2015 में श्रेयस अय्यर और 2016 में मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) ने इसे जीता। 2017 से 2024 तक बेसिल थंपी, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, उमरान मलिक, यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी ने यह खिताब अपने नाम किया है।

पहले ODI के लिए भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दोनों टीमें

Tagged:

MUSTAFIZUR RAHMAN IPL2026 EMERGING PLAYER AWARD
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com