"भारत का कोहिनूर है वो...." वैभव सूर्यावंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, तारीफों की बांधे पुल

Published - 08 Apr 2026, 04:03 PM | Updated - 08 Apr 2026, 04:16 PM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है और वह नाम है वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न केवल भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है,

बल्कि सरहद पार पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों को भी अपना दीवाना बना लिया है। 13-14 साल की छोटी सी उम्र में जिस परिपक्वता के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) खेल रहे हैं, उसने क्रिकेट के बड़े-बड़े पंडितों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी देख पाकिस्तानी दिग्गज हुए हैरान

 Wasim Akram

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना, जिसमें पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तुलना क्रिकेट के दिग्गजों से की।

उन्होंने कहा कि भारत को एक नया कोहिनूर मिल गया है। अकरम का मानना है कि इतनी कम उम्र में गेंद को टाइम करने की जो क्षमता वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास है, वह उन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार बनाती है। उनका खेल देख कर ऐसा लगता है जैसै वीडियो गेम ओपन हो।

इस खिलाड़ी ने बड़े से बड़े गेंदबाज के सामने भी बैखोफ खेल रहा है इससे साफ है की ये भविष्य का सुपरस्टार है। बुमराह जैसे दिग्गज को बेहिचक मारना उसकी क्षमता को दर्शाता है।

CSK को लगा तगड़ा झटका, पूर्व कप्तान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर, नहीं खेल पायेगा मैच

IPL और अंडर-19 में रिकॉर्ड्स की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया। इसके बाद आईपीएल की नीलामी में भी इस युवा खिलाड़ी ने इतिहास रचा।

राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों ने उन पर भरोसा दिखाया, जो यह दर्शाता है कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा केवल घरेलू स्तर तक सीमित नहीं है।

उनकी बल्लेबाजी शैली में आक्रामकता के साथ-साथ तकनीक का भी बेजोड़ संगम देखने को मिलता है। यही कारण है कि आईपीएल 2026 में भी उन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, जहां वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं।

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली पिच का राज खुला! पिच रिपोर्ट ने इशारों में बता दिया विजेता

बिहार से भारतीय टीम तक का शानदार सफर

बिहार जैसे राज्य से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कड़ी मेहनत से इसे मुमकिन कर दिखाया।

उनके कोच और परिवार का कहना है कि वह घंटों नेट पर पसीना बहाते हैं। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने शो में यह भी कहा कि भारत जिस तरह से अपनी जमीनी स्तर की क्रिकेट पर ध्यान दे रहा है, उसी का नतीजा है कि आज वैभव सूर्यवंशी जैसा हीरा देश को मिला है।

यदि वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो बहुत जल्द वह सीनियर टीम की जर्सी में भी नजर आ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। जहां एक तरफ देश के दिग्गज उनकी सराहना कर रहे हैं, वहीं विदेशी खिलाड़ियों का उनके लिए कोहिनूर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भारत के लिए गर्व की बात है।

Tagged:

Wasim Akram Pakistani Cricketer Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com