"वह जडेजा से बेहतर हैं..." मोहम्मद कैफ ने रवींद्र जडेजा को लेकर दिया चौंका देने वाला बयान, अक्षर पटेल को बताया बेस्ट ऑलराउंडर
Table of Contents
Mohammad Kaif: भारतीय वनडे टीम में लंबे समय से भरोसेमंद माने जाने वाले रवींद्र जडेजा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। लगातार खराब प्रदर्शन और सीमित प्रभाव के चलते उनका स्थान सुरक्षित नहीं दिख रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ के दौरान भी जडेजा न तो बल्ले से कोई बड़ा योगदान दे पाए और न ही गेंद से मैच का रुख पलट सके।
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने टीम बैलेंस और चयन को लेकर बड़ा बयान देते हुए अक्षर पटेल को जडेजा से बेहतर व्हाइट-बॉल ऑलराउंडर बताया है। उनका यह बयान टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सीधा सवाल खड़ा करता है।
वनडे क्रिकेट में जडेजा का गिरता ग्राफ
रवींद्र जडेजा का वनडे करियर अनुभव और निरंतरता के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन हालिया आंकड़े उनकी प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। घर पर उनका आखिरी वनडे अर्धशतक 2013 में आया था, जो इस फॉर्मेट में उनके सीमित बल्लेबाज़ी योगदान को दर्शाता है।
गेंदबाज़ी की बात करें तो पिछले पांच वनडे मैचों में उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ में भी पहले दो मैचों में 4 और 27 रन बनाने के अलावा वह विकेट लेने में नाकाम रहे। ऐसे में टीम को उनसे मिलने वाली वैल्यू पर बहस तेज हो गई है।
अक्षर पटेल बनाम जडेजा: Mohammad Kaif की सीधी तुलना
मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने अपने यूट्यूब चैनल पर साफ कहा कि अगर टीम को दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो अक्षर पटेल जडेजा से कहीं आगे हैं। उनके अनुसार अक्षर का स्ट्राइक रेट बेहतर है, वह बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और आईपीएल सहित व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार प्रभाव डाल रहे हैं।
कैफ (Mohammad Kaif) का मानना है कि बल्लेबाज़ी में ही नहीं, गेंदबाज़ी में भी अक्षर जडेजा से आगे निकल चुके हैं, खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में जहां वैरायटी और आक्रामकता अहम होती है।
टीम सिलेक्शन और नीतीश कुमार रेड्डी पर सवाल
कैफ ने सिर्फ जडेजा-अक्षर की तुलना तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि टीम चयन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ नीतीश कुमार रेड्डी को तरजीह देना समझ से परे है, खासकर तब जब अक्षर जैसे अनुभवी और संतुलन देने वाले खिलाड़ी स्क्वाड में नहीं हैं।
उनका तर्क था कि टीम के पास पहले से अर्शदीप सिंह के रूप में एक अतिरिक्त तेज़ गेंदबाज़ मौजूद है, ऐसे में रेड्डी की ज़रूरत नहीं थी। दूसरे वनडे में रेड्डी का योगदान सीमित रहा और धीमी पिच पर तीसरे स्पिनर की कमी साफ दिखी।
अक्षर पेटल को बेस्ट मानते हैं Mohammad Kaif!
मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर कहा कि, "अगर दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो अक्षर पटेल, जडेजा से कहीं आगे हैं, यहां तक कि वनडे क्रिकेट में भी। उनका स्ट्राइक रेट, बल्लेबाज़ी की क्षमता और छक्के लगाने की ताकत जडेजा के पास नहीं है। यह हमने आईपीएल में भी देखा है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बल्लेबाज़ी के मामले में अक्षर जडेजा से काफी आगे हैं।
गेंदबाज़ी में भी अक्षर उनसे बेहतर हैं। अक्षर पावरप्ले में भी गेंदबाज़ी कर सकते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें स्क्वॉड में भी क्यों नहीं शामिल किया गया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, जो स्पिन के सामने कमजोर मानी जाती है, आप रेड्डी को क्यों बैक कर रहे हैं? वैसे भी आपके पास अर्शदीप है, जो बाहर बैठा है, यानी टीम में पहले से ही चार तेज़ गेंदबाज़ मौजूद हैं।"
जडेजा और अक्षर की जोड़ी से मिल सकता है बेहतर बैलेंस
कैफ (Mohammad Kaif) ने यह भी स्पष्ट किया कि वह जडेजा और अक्षर दोनों को एक साथ खिलाने के पक्ष में हैं। उनके मुताबिक भले ही दोनों लेफ्ट-आर्म स्पिनर हों, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी का स्टाइल अलग है। जडेजा आमतौर पर पावरप्ले के बाद गेंदबाज़ी करते हैं, जबकि अक्षर नई गेंद से भी प्रभावी साबित हो सकते हैं।
कैफ ने याद दिलाया कि अक्षर ने चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में नई गेंद से विकेट लेकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। उनके अनुसार, अगर न्यूजीलैंड सीरीज़ में रेड्डी की जगह अक्षर होते, तो भारत को ज़्यादा कंट्रोल और वैरायटी मिलती और टीम कहीं अधिक संतुलित नज़र आती।
ये भी पढ़े : रवि बिश्नोई के टी20 टीम में शामिल होने पर भड़के आकाश चोपड़ा, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चयनकर्ताओं की लगाई क्लास