"उन्होंने ने मेरी मदद की..." टी20 वर्ल्ड कप में अपने कमबैक का संजू ने इस दिग्गज को दिया क्रेडिट, चैंपियन बनने के बाद खोला बड़ा राज

Published - 09 Mar 2026, 01:23 PM | Updated - 09 Mar 2026, 01:26 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैचों में जहां संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा था, वह खिलाड़ी टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाता है। संजू भारत के लिए टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर उभरते हैं और सिर्फ पांच मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 321 रन ठोक देते हैं।

फाइनल में जीत के बाद संजू (Sanju Samson) भावुक नजर आए। हालांकि, टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट संजू ने खुद नहीं बल्कि इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंप दिया। संजू ने कहा कि ‘’उन्होंने मेरी काफी मदद की…।’’

उन्होंने मेरी काफी मदद की- Sanju Samson

फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिलने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का काफी अहम रोल रहा है।

‘’मैं सचिन तेंदुलकर सर के लगातार टच में रहा हूं। मुझे लगता है कि जब मैं बाहर था, ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था, तो मैं कोई गेम नहीं खेल रहा था। मैंने सोचा, ठीक है, अब किस माइंडसेट की जरूरत है? तो, मैंने सर (सचिन तेंदुलकर) से बात की और उनसे मेरी बहुत-बहुत बातें हुईं।’’

बता दें कि, संजू सैमसन (Sanju Samson) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंच पर बैठा दिया गया था। शुरुआती मैचों में संजू को मिडिल ऑर्डर में आजमाया गया था, लेकिन प्रदर्शन नहीं करने के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से अपने स्थान गंवाना पड़ा। हालांकि, जिस नंबर पर संजू काफी वर्षों से बल्लेबाजी करते आ रहे, उस स्थान पर अचानक से टीम प्रबंधन ने शुभमन गिल को मौका देना शुरू कर दिया था।

मैच से पहले की सचिन से बात-संजू सैमसन

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने खुलासा किया कि मैच से एक दिन पहले शनिवार को सचिन तेंदुलकर का फोन आया था। संजू ने बताया कि

‘’कल (शनिवार) उन्होंने फोन करके पूछा था कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है, उनके जैसे किसी से गाइडेंस मिलने पर, मैं और क्या मांग सकता हूं? मुझे लगता है कि वह क्लैरिटी, वह गेम की तैयारी, वह गेम अवेयरनेस, वह गेम सेंस, मुझे लगता है कि मैं उन सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया।’’

हालांकि, मैच के बाद संजू ने ये भी कहा कि उनके मुश्किल दौर में कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनसे बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया।

"मुझे उनके लिए नहीं खेलना..." इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ा क्रिकेट, PCB पर कसा तंज

विश्व कप में चमके संजू

संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए टी20 विश्व कप 2026 किसी सपने से कम नहीं था, जहां उन्होंने 5 पारियों में 80.25 की दमदार औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 321 रन निकले थे और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे।

हालांकि, संजू से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में उनसे अधिक मुकाबले भी खेले थे। लेकिन संजू को शुरुआती मैचों में अधिक मौके नहीं मिले। बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में संजू (Sanju Samson) ने नाबाद 97 रन बनाए थे तो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके बल्ले से 89 रन की शानदार पारी निकली थी।

फाइनल में भी संजू का बल्ला विरोधियों पर खूब गरजा था और देखते ही देखते उन्होंने टूर्नामेंट में अर्धशतक की हैट्रिक बना ली। उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

भारत की जीत पर खुश हुए शोएब अख्तर, इस शख्स को दिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने का श्रेय

Tagged:

indian cricket team Sanju Samson sachin tendulkar T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

321 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com