"उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है...." आयुष बडोनी के चयन पर इरफान पठान ने उठाए सवाल, प्रदर्शन को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Published - 18 Jan 2026, 03:09 PM | Updated - 18 Jan 2026, 03:10 PM

Ayush Badoni

Ayush Badoni: भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने आयुष बदोनी के चयन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर आयुष बदोनी को साधारण प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में चुने जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद आयुष बदोनी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पदार्पण करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, ये पहला मौका था जब आयुष बदोनी (Ayush Badoni) को टीम इंडिया में शामिल होने का बुलावा भेजा गया था।

इरफान ने उठाए सवाल

वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि

‘’आयुष बदोनी (Ayush Badoni) जैसे खिलाड़ियों ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, है ना? मेरा मतलब है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कोई खास कमाल नहीं किया है। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन ठीक-ठाक स्कोर बनाए, और फिर विजय हजारे ट्रॉफी में तीन मैचों में चार विकेट लिए। तो शायद उन्हें लगा होगा कि वह थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकते हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। लेकिन हां, यह एक आश्चर्य की बात थी। वाकई में यह एक आश्चर्य था।”

श्रीकांत ने जताई आपत्ति

हालांकि, सवाल उठाने की फेहरिस्त में इरफान पठान इकलौते पूर्व भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उनके अलावा विश्व कप विनिंग टीम के हिस्सा रह चुके सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने भी आयुष के चयन को बकवास बताया। दरअसल, श्रीकांत ने कहा कि

‘’अक्षर पटेल आपके पास विकल्प के तौर पर मौजूद थे, लेकिन आपने आयुष बदोनी (Ayush Badoni) का चयन किया। उन्होंने ये भी कहा कि बदोनी बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स में खेले थे और वहां गौतम गंभीर उनके मेंटॉर थे। मुझे इसके अलावा कोई दूसरी वजह समझ नहीं आती है।’’

बता दें कि, बदोनी का वनडे सीरीज में चयन जरूर किया गया है, लेकिन दोनों मैचों में वह सिर्फ बेंच पर ही नजर आए थे। उनकी जगह टीम प्रबंधन ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ जाने का फैसला किया है, लेकिन मौका मिलने के बावजूद वह राजकोट वनडे में फ्लॉप रहे थे।

SA20 2025-26: Match 29, SEC vs MICT Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें पूरी रिपोर्ट

Ayush Badoni के आंकड़े

भारतीय टीम पहली बार शामिल होने वाले आयुष बदोनी (Ayush Badoni) ने साल 2021 में टी20 मैच से घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था। दिल्ली के लिए खेलने वाले बदोनी ने भारत के लिए अभी तक 27 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 36.47 की औसत के साथ 693 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने 21 प्रथम श्रेणी मैचों की 32 पारियों में 57.96 की दमदार औसत के साथ 1681 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल है। वहीं, लिस्ट ए में बदोनी 18 और फर्स्ट क्लास में 22 विकेट ले चुके हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि बदोनी (Ayush Badoni) काफी कम मौकों पर गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं। जबकि आईपीएल में खेले 56 मैचों में केवल सात बार उन्होंने गेंदबाजी की है, जिसमें 4 विकेट शामिल है।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खेले ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, अजीत-गौतम नहीं देंगे अब मौका

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

18 विकेट।

चार विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com