इधर हर्षित राणा हुए IPL 2026 से बाहर, उधर खूंखार गेंदबाज की हुई वापसी

Published - 16 Mar 2026, 03:40 PM | Updated - 16 Mar 2026, 03:44 PM

Harshit Rana

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) आगामी सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित राणा, जिन्होंने अपनी रफ्तार गेंदबाजी से पिछले सीजन में विपक्षी बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा किया था, उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, इस बीच एक खूंखार गेंदबाज की वापसी ने टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ा दिया है।

Harshit Rana के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका

Harshit Rana

केकेआर के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) अपनी धारदार गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में उनकी गेंदबाजी ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स पर चल रही खबरों के अनुसार, हर्षित राणा (Harshit Rana) फिटनेस कारणों से आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों या पूरे सीजन से बाहर रह सकते हैं। हर्षित की गैरमौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, क्योंकि वे न केवल विकेट निकालते हैं बल्कि डेथ ओवरों में रन रोकने में भी माहिर हैं।

हर्षित राणा का आईपीएल करियर ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर गया है। उनकी बाउंसर और स्लोअर गेंदों ने बड़े-बड़े दिग्गजों को परेशान किया है। केकेआर कैंप से अभी इस पर पूरी तरह आधिकारिक मुहर लगना बाकी है,

लेकिन टीम मैनेजमेंट पहले से ही उनके विकल्प की खोज कर रहा है। प्रशंसकों के लिए यह खबर काफी निराशाजनक है क्योंकि हर्षित इस बार पर्पल कैप की रेस में प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने खोली क्रिकेट की सच्चाई, कहा: "टैलेंट होने के बाद भी मौका मिलना आसान नहीं..."

मथीशा पथिराना करेंगे वापसी

जहाँ एक तरफ हर्षित राणा (Harshit Rana) के बाहर होने की खबर है, वहीं दूसरी तरफ मथीशा पथिराना की वापसी की चर्चा जोरों पर है। पथिराना अपनी सटीक यॉर्कर और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर रहने के बाद, पथिराना अब आईपीएल 2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। इस गेंदबाज की वापसी ने न केवल उनकी टीम को मजबूती दी है, बल्कि केकेआर की गेंदबाजी खेमा मजबूत होता दिख रहा है।

इस गेंदबाज का रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में बेमिसाल रहा है। डेथ ओवरों में इस खिलाड़ी का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बुरे सपने जैसा होता है। इनके मौजूदगी से टूर्नामेंट का मजा फिर से बढ़ने वाला है। उनकी वापसी से टीम के संतुलन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, जो पिछले सीजन में गेंदबाजी की वजह से संघर्ष कर रही थी।

रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था MI का कप्तान बनने का असली हकदार, टीम को जिता सकता था ट्रॉफी

IPL 2026 का बदला समीकरण

हर्षित राणा (Harshit Rana) के बाहर होने और मथीशा पथिराना के आने से आईपीएल 2026 के समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। केकेआर को अब अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी का बाहर होना पूरी टीम की लय बिगाड़ सकता है।

चयनकर्ताओं और टीम मालिकों की नजर अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों पर टिकी है। इससे पहले टीम से मुस्ताफिजूर रहमान को भी रिलीज करना पड़ा था। हालांकि अब टीम में जिम्बावे के लंबे कद के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया गया।

आगामी सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर हर्षित राणा की कमी को कैसे पूरा करती है। साथ ही, वापसी करने वाला गेंदबाज क्या अपने पुराने फॉर्म को दोहरा पाएगा? 28 मार्च से क्रिकेट फैंस एक बार फिर मैदान पर चौकों-छक्कों और गिरते विकेटों के रोमांच का इंतजार कर रहे हैं।

हर्षित राणा (Harshit Rana) के बाहर होने की खबर 13-14 मार्च को सामने आई थी जिसके बाद से टीम में एक अच्छे पेसर की दरकरार थी। आपको बता दे हर्षित को टी20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान इंजरी हुई थी जिसके कारण वो पूरे सीजन से बाहर हो गए है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com