बिना खेले ही मालामाल होंगे हर्षित राणा, IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी मिलेगी ये मोटी रकम की धनराशि

Published - 14 Mar 2026, 11:03 AM | Updated - 14 Mar 2026, 11:10 AM

Harshit Rana

Harshit Rana: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और केकेआर के धाकड़ खिलाड़ी हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. वह चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन का हिस्सा नहीं होंगे. यह खबर जानने के बाद क्रिकेट प्रेमियों का बड़ा धक्का लगा है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी यह किसी सदमे से कम नहीं है.

क्योंकि आंद्रे रसेल के संन्यास के बाद डेथ ओवर्स के लिए राणा केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी थे. अब एक मैच ना खेलने के बावजूद फ्रेंचाइजी को राणा (Harshit Rana) को पूरी रकम देनी होगी. चलिए तो आगे जानते हैं कैसे.......

Harshit Rana को मिलेगी 4 करोड़ की सैलरी

Harshit Rana

IPL 2026 में केकेआर हर्षित राणा (Harshit Rana) को 4 करोड़ की सैलरी दे रही थी. लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें यह रकम कोलकाता नहीं बल्कि बीसीसीाई देगी. Board of Control for Cricket in India के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है और वह पूरे सीजन मैच नहीं खेल पाता है.

ऐसे में BCCI उसे पूरी तनख्वाह देगी. बता दें कि क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह नियम साल 2011 में लागू किया था. तब से यह पॉलिसी चली आ रही है. हर्षित राणा से पहले ऋषभ पंत और राहुल चाहर को लीग से बाहर होने के बाद पूरी रकम मिल चुकी है.

हर्षित राणा कैसे हुई इंजर्ड?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच के दौरान Harshit Rana इंजर्ड हो गए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान वह बुरी तरह चोटिल हुए थे. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद बीसीसीआई ने हर्षित के वर्ल्ड कप से बाहर होने की जानकारी दी.

मुंबई के एक अस्पताल में भारतीय ऑलराउंडर की सर्जरी हुई थी. लेकिन दुर्भाग्यवश वह फिट नहीं हो पाए हैं. जिस कारण वह अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से भी बाहर हो गए हैं.

कोच गंभीर की बोली बोलते हुए नजर आए सूर्यकुमार यादव, कहा 'हम क्रिकेटर लवर कंट्री नही क्रिकेट लविंग कंट्री बनाना चाहते...'

हर्षित राणा का केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन

Harshit Rana 2023 से केकेआर से जुड़े हुए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 20 लाख रूपये में शामिल किया था. इसके बाद 2024 में KKR ने भारतीय ऑलराउंडर को 4 करोड़ में रिटेन किया था. 2025, 2026 में भी फ्रेंचाइजी ने उनपर भरोसा जताया था.

अब IPL 2026 से हर्षित राणा के बाद कोलकाता जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है. राणा ने अब तक आईपीएल में केकेआर के लिए 34 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से 40 विकेट चटकाए हैं.

KKR को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोट के चलते IPL 2026 से बाहर

Tagged:

kkr harshit rana shah rukh khan IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

4 करोड़

34
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com