Harshit Rana Biography (March 2026): हर्षित राणा का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

Harshit Rana

हर्षित राणा

भारत
भारत | गेंदबाज

हर्षित राणा का जीवन परिचय (Harshit Rana Biography In Hindi):

हर्षित राणा एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं. हर्षित राणा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने 28 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल में डेब्यू किया था. 2024 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्षित राणा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

हर्षित राणा का जन्म और परिवार (Harshit Rana Birth and Family):

Harshit Rana Harshit Rana

भारतीय युवा क्रिकेटर हर्षित राणा का जन्म 22 दिसंबर 2001 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था. हर्षित के पिता का नाम प्रदीप राणा है और उनकी मां एक गृहणी हैं. उनकी एक बहन भी है. इसके अलावा, हर्षित राणा के पारिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. हर्षित राणा को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून था और वह दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेला करते थे.

हर्षित राणा बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Harshit Rana Biography and Family Details):

हर्षित राणा का पूरा नाम हर्षित राणा
हर्षित राणा का डेट ऑफ बर्थ 22 दिसंबर 2001
हर्षित राणा का जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
हर्षित राणा की उम्र 24 साल
हर्षित राणा की भूमिका दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
हर्षित राणा के पिता का नाम प्रदीप राणा
हर्षित राणा की माता का नाम ज्ञात नहीं
हर्षित राणा की बहन का नाम ज्ञात नहीं
हर्षित राणा की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
हर्षित राणा की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

हर्षित राणा का लुक (Harshit Rana Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 6 फुट 2 इंच
वजन 65 किलोग्राम

हर्षित राणा की शिक्षा (Harshit Rana Education):

हर्षित राणा की शिक्षा के बारे में बात करें तो, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के गंगा इंटरनेशनल स्कूल में प्राप्त की है. इसके बाद में उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया. हालांकि, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी, इसलिए उन्होंने पढ़ाई से अधिक क्रिकेट को समय दिया.

हर्षित राणा का शुरुआती करियर (Harshit Rana Early Career):

Harshit Rana Harshit Rana

हर्षित राणा ने सिर्फ 7 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, तब वह स्कूल में पढ़ते थे और क्रिकेट खेला करते थे. उन्होंने कई टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी स्कूल टीम को जीत दिलाई. इसके बाद हर्षित के पिता ने दिल्ली के एक क्रिकेट अकादमी में उनका एडमिशन करा दिया, जहां उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया. वह रोज सुबह जल्दी उठकर प्रैक्टिस करते थे, फिर स्कूल जाते और शाम को अपने पिता के साथ फिर से अभ्यास करते थे.

कुछ समय बाद, उन्होंने शाहदरा के रोहतक रोड जिमखाना और नई दिल्ली के रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण लिया. वहां पर हर्षित गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग पर भी ध्यान देने लगे और अच्छा परफॉर्मेंस करने लगे. हालांकि, उनकी पीठ में लगी चोट के कारण वह दिल्ली अंडर-14 और दिल्ली अंडर-16 टीमों के लिए खेलने से चूक गए. चोट से उबरने के बाद हर्षित राणा ने दिल्ली अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन 2020-21 सीजन में उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण उन्हें छह महीने तक खेल से दूर रहना पड़ा. सितंबर 2021 में, उन्होंने गुरुग्राम में एक क्लब क्रिकेट मैच में 7 विकेट और दिल्ली के घेवरा में एक क्लब मैच में 8 विकेट लेकर शानदार वापसी की.

हर्षित राणा का घरेलू क्रिकेट करियर (Harshit Rana Domestic Cricket Career):

हर्षित राणा की किस्मत तब बदली, जब उन्हें 2022 में विजय हजार ट्रॉफी में दिल्ली की टीम की ओर से खेलने का मौका मिला. 13 नवंबर 2022 को उन्होंने कोलकाता में मेघालय के खिलाफ दिल्ली के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया. इसके बाद हर्षित राणा ने 20 दिसंबर 2022 को गुवाहाटी में असम टीम के खिलाफ दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपनी पहली पारी में हर्षित ने पहले बल्ले से 24 रन बनाए और फिर गेंद से 4 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया. जून 2023 में, उन्होंने 2023 दिलीप ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 75 गेंदों में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक जमाया.

जुलाई 2023 में, हर्षित राणा को इंडिया ए टीम में चुना गया और इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में खेलने का मौका मिला. जहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और चर्चा में रहे. इसके बाद उन्हें 2023 देवधर ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम के लिए चुना गया. उन्होंने अब तक 14 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4.03 की इकॉनमी रेट से 50 विकेट लिए हैं. जबकि लिस्ट ए में 35 मैच खेले और 5.77 की इकोनॉमी रेट से 63 विकेट ले चुके हैं.

हर्षित राणा का आईपीएल करियर (Harshit Rana IPL Career):

Harshit Rana Harshit Rana

हर्षित राणा ने 2022 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, वह 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. बाद में, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल रसिख सलाम के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 28 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और 24 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि, उस सीजन उन्हें सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2023 सीजन के लिए बरकरार रखा.

2023 आईपीएल में हर्षित राणा ने 6 मैच खेले और 8.65 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट चटकाए. केकेआर ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए 20 लाख रुपये की कीमत पर रिटेन किया. हर्षित राणा तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन के पहले मैच में हेनरिक क्लासेन को आउट किया और आखिरी ओवर में 13 रन बचाकर केकेआर को रोमांचक जीत दिलाई. हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में 13 मैचों में 19 विकेट लिए और अपनी टीम को ट्रॉफी जितने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अब तक आईपीएल 34 मैच खेले हैं और 9.51 की इकोनॉमी रेट से 40 विकेट लिए हैं.

हर्षित राणा का डेब्यू (Harshit Rana Debut):

  • प्रथम श्रेणी – 20-23 दिसंबर 2022 को असम के खिलाफ, गुवाहाटी में
  • लिस्ट ए – 13 मार्च 2022 को मेघालय के खिलाफ, कोलकाता में
  • टी20 – 28 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, वानखेड़े में

हर्षित राणा का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Harshit Rana Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी गेंद कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
टेस्ट (Test) 2 3 270 203 4 50.75 4.51 3/48
वनडे (ODI) 14 14 687 712 26 27.38 6.21 4/39
टी20I (T20Is) 9 8 168 297 9 33.00 10.60 3/33
प्रथम श्रेणी (FC) 14 23 2067 1390 50 27.80 4.03 7/45
लिस्ट ए (List A) 35 35 1570 1511 63 23.98 5.77 4/17
टी20 (T20) 47 44 876 1407 52 27.05 9.63 3/24
आईपीएल (IPL) 34 32 649 1029 40 25.72 9.51 3/24

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
टेस्ट (Test) 2 3 7 7 2.33 35.00 0 0 1 0
वनडे (ODI) 14 7 124 52 24.80 121.56 0 1 10 6
टी20I (T20Is) 9 3 57 35 28.50 105.55 0 0 4 2
प्रथम श्रेणी (FC) 14 19 499 122* 31.18 82.34 1 2 50 28
लिस्ट ए (List A) 35 19 219 52 13.68 100.45 0 1 14 14
टी20 (T20) 47 13 116 35 14.50 105.45 0 0 9 5
आईपीएल (IPL) 34 10 59 34 9.83 105.35 0 0 5 3

हर्षित राणा के रिकॉर्ड्स (Harshit Rana Records List):

हर्षित राणा के नाम फिलहाल कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा.

हर्षित राणा की गर्लफ्रेंड (Harshit Rana Girlfriend):

हर्षित राणा ने अभी तक शादी नहीं की है. फिलहाल वह किसी को डेट कर रहे हैं या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं हैं.

हर्षित राणा नेटवर्थ (Harshit Rana Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर हर्षित राणा के पास लगभग 5 करोड़ रुपये की की कुल संपत्ति है. क्रिकेट उनकी आय का मुख्य स्रोत है. वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलकर अच्छी कमाई करते हैं. उन्हें आईपीएल में केकेआर से सालाना 4 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. हालांकि, हर्षित राणा के घर या अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है.

  • कुल नेटवर्थ - 5 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 4 करोड़ रुपये

हर्षित राणा से जुड़े विवाद (Harshit Rana Controversies):

Harshit Rana Harshit Rana

  • मयंक अग्रवाल को फ्लाइंग किस

23 मार्च 2024 को, हर्षित राणा कोलकाता के ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेल रहे थे. SRH के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद, राणा ने उन्हें फ्लाइंग किस दी, जिसपर मयंक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पवेलियन लौट गए. लेकिन हर्षित राणा की इस हरकत का कई क्रिकेट प्रशंसकों ने आलोचना की, जिनका कहना था कि राणा को वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखना चाहिए. बाद में, आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत दो लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए राणा पर मैच फीस का 60% जुर्माना भी लगाया गया.

  • बांग्लादेशी क्रिकेटर के साथ झगड़ा

2023 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ए का मुकाबला बांग्लादेश ए से था. मैच के दौरान हर्षित राणा और बांग्लादेशी क्रिकेटर सौम्या सरकार के बीच झगड़ा होते देखा गया. दरअसल, सरकार के विकेट लेने के बाद हर्षित राणा जश्न मनाते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर के पास से गुजरे, तो उन्हें लगा कि राणा ने उनके बारे में कुछ कहा है, इसलिए उन्होंने राणा को कुछ अपशब्द भी कहे जिसके बाद उनके बीच लड़ाई हो गई. बाद में फील्ड अंपायरों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत किया.

हर्षित राणा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Harshit Rana):

  • हर्षित राणा का जन्म 22 दिसंबर 2001 को नई दिल्ली में हुआ था. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
  • 2012 में, जब वह 7वीं कक्षा में पढ़ रहे थे, तब उन्होंने अपने स्कूल में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था. वह सुबह जल्दी उठकर प्रैक्टिस करते थे, दिन में स्कूल जाते थे और शाम को अपने पिता के साथ फिर से ट्रेनिंग करते थे.
  • बाद में उन्होंने शाहदरा में रोहतक रोड जिमखाना और नई दिल्ली में रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी, घेवरा में प्रशिक्षण लिया.
  • लेकिन पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण वह दिल्ली अंडर-14 और दिल्ली अंडर-16 टीमों के लिए खेलने से चूक गए. हालांकि, चोटों से उबरने के बाद राणा दिल्ली अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया.
  • 2020-2021 सीजन में उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था जिसके कारण उन्हें 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था.
  • जब उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम के लिए चुना गया, तो उनकी मुलाकात नीतीश राणा से हुई. जिसके बाद में वह मुंबई चले गए जहां उनकी मुलाकात केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर से हुई, जिन्होंने उनकी गेंदबाजी कौशल की प्रशंसा की.
  • 2022 आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद हर्षित राणा को गुजरात टाइटंस ने नेट गेंदबाज के रूप में चुना था.
  • 2022 आईपीएल सीजन के बीच में केकेआर के गेंदबाज रसिख सलाम चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्होंने राणा को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.
  • राणा ने 28 अप्रैल 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया. हालांकि, वह कोई रन बनाने में असफल रहे और 8 की इकॉनमी से 24 रन देकर 1 विकेट लिया.
  • जून 2023 में, उन्होंने 2023 दलीप ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 75 गेंदों में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक बनाया.
  • जुलाई 2023 में, उन्हें इंडिया ए के लिए चुना गया और पुरुषों की इमर्जिंग टीम एशिया कप 50 ओवर टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला.
  • जुलाई 2023 में, उन्हें 2023 देवधर ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम के लिए चुना गया.
  • राणा तब चर्चा में आए, जब उन्होंने केकेआर को आईपीएल 2024 सीजन का पहला मैच जिताने में मदद की. उन्होंने हेनरिक क्लासेन को आउट किया और आखिरी ओवर में 13 रन बचाए.

हर्षित राणा की पिछली 10 पारियां (Harshit Rana last 10 Innings):

मैच विकेट प्रारूप तारीख
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 0/16 अन्य20 04 फरवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 0/54 टी20I 28 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 1/35 टी20I 25 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 1/35 टी20I 23 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 3/84 वनडे 18 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 1/54 वनडे 14 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2/65 वनडे 11 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम रेलवे 1/42 लिस्ट ए 06 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम सर्विसेज 4/47 लिस्ट ए 03 जनवरी 2026
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2/34 टी20I 14 दिसंबर 2026

हमें आशा है कि आपको हर्षित राणा का जीवन परिचय (Harshit Rana Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
47 13 116 110 5 35 14.5 105.45 0 0 9 5
35 19 219 218 3 52 13.68 100.45 0 1 14 14
14 19 499 606 3 122 31.18 82.34 1 2 50 28
2 3 7 20 0 7 2.33 35 0 0 1 0
14 7 124 102 2 52 24.8 121.56 0 1 10 6
9 3 57 54 1 35 28.5 105.55 0 0 4 2
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
47 44 1407 146 52 27.05 9.63 3/24 0
35 35 1511 261.4 63 23.98 5.77 4/17 0
14 23 1390 344.3 50 27.8 4.03 10/108 2
2 3 203 45 4 50.75 4.51 4/117 0
14 14 712 114.3 26 27.38 6.21 4/39 0
9 8 297 28 9 33 10.6 3/33 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

अन्य India खिलाड़ी

Axar Patel
all

अक्षर पटेल

हरफनमौला

Sanju Samson
wk

संजू सैमसन

विकेटकीपर

Hardik Pandya
all

हार्दिक पंड्या

हरफनमौला

Kuldeep Yadav
bowl

कुलदीप यादव

गेंदबाज

Ishan Kishan
wk

ईशान किशन

विकेटकीपर

Washington Sundar
all

वॉशिंगटन सुंदर

हरफनमौला

Rinku Singh
bat

रिंकू सिंह

बल्लेबाज

Shivam Dube
bat

शिवम दुबे

बल्लेबाज

हर्षित राणा खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com