हर्षित OUT सिराज IN, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम में हुए बड़े बदलाव, देखें नया स्क्वाड
Published - 07 Feb 2026, 11:09 AM | Updated - 07 Feb 2026, 01:05 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच सात फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खेलेगा। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा विश्व कप (T20 World Cup) से बाहर हो चुके हैं तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज को बुलाया गया है। इस बदलाव के साथ ही टीम इंडिया के स्क्वाड में भी फेरबदल देखने को मिला है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी रिप्लेसमेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
T20 World Cup: हर्षित राणा हुए बाहर
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा थे, लेकिन 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान वह चोटिल हो गए। हर्षित को मैच के समय घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।
वहीं, एक स्पेशलिस्ट की सलाह और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने हर्षित को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए अनफिट माना। बता दें कि, 5 फरवरी को हर्षित की क्लिनिकल जांच में घुटने में सूजन, मूवमेंट में परेशानी और साइड जॉइंट लाइन में तेज दर्द पाया गया। वहीं, हर्षित को मेडिकल टीम द्वारा सर्जरी की सलाह दी गई है।
मोहम्मद सिराज की हुई एंट्री
हर्षित राणा के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया है। सिराज डेढ साल बाद टी20 स्क्वाड में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2024 को खेला था।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Harshit Rana ruled out of ICC Men's T20 World Cup 2026, Mohd. Siraj named as replacement.
Details 🔽 | #TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup https://t.co/Ml6TxXELgP
हालांकि, सिराज को उस समय उनके खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया था, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में हैदराबाद के लिए शानदार गेंदबाजी के बाद चयनकर्ताओं ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है।
बता दें कि, सिराज की वापसी के बाद स्क्वाड पहले से अधिक मजबूत नजर आ रहा है, जबकि पिछले विश्व कप (T20 World Cup) में सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे वह इस बार भी दोहराना चाहेंगे।
सूर्या ने पहले ही कर दिया था इशारा
हर्षित राणा के टूर्नामेंट (T20 World Cup) से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था, जो कि अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का परिणाम बदलने की काबिलियत रखता है।
बता दें कि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने राणा के रिप्लेसमेंट को लेकर पत्रकार वार्ता में बात करते समय कहा कि यह देखा गया है कि बीते एक दो साल में कौन शानदार गेंदबाजी कर रहा है। हो सकता है कि वह अच्छी बल्लेबाजी न करता हो तो, लेकिन यह हमारी प्रायोरिटी नहीं है, क्योंकि वह उस नंबर पर किसी भी गेंदबाज से बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं करते हैं, क्योंकि दूसरे बल्लेबाज क्या करेंगे फिर।
टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड:
सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।
हर्षित राणा के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, USA के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर