हैरी ब्रूक vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन मध्यक्रम का बड़ा बल्लेबाज, जानें किसका औसत-स्ट्राइक रेट ज्यादा बेहतर

Published - 04 Mar 2026, 06:46 PM | Updated - 04 Mar 2026, 06:47 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav : टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम के बल्लेबाज की भूमिका बेहद अहम होती है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ी हैरी ब्रूक मौजूदा समय में इस भूमिका के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

दोनों अपनी तेज़ स्ट्राइक रेट और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। ऐसे में आइए आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि मध्यक्रम में इन दोनों में से किसका औसत और स्ट्राइक रेट ज्यादा बेहतर है।

हैरी ब्रूक के टी20 आंकड़े

इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 62 टी20 मैचों की 54 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1296 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.86 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 154.11 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।

ब्रूक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा है। उनकी तेज़ रन बनाने की क्षमता उन्हें इंग्लैंड के मध्यक्रम का एक अहम बल्लेबाज बनाती है।

Suryakumar Yadav के टी20 आंकड़े

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 111 टी20 मैचों की 105 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.06 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 162.97 का है, जो उन्हें इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार अपनी आक्रामक और 360 डिग्री बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन रहा है।

हैरी ब्रूक vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन मध्यक्रम का बड़ा बल्लेबाज

अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो औसत और स्ट्राइक रेट दोनों मामलों में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन हैरी ब्रूक से बेहतर नजर आता है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 37.06 की औसत और 162.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30.86 की औसत और 154.11 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि ब्रूक भी तेज़ी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से देखें तो औसत और स्ट्राइक रेट दोनों में सूर्यकुमार यादव उनसे आगे दिखाई देते हैं।

इसी वजह से टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड फिलहाल हैरी ब्रूक से ज्यादा प्रभावशाली माना जा सकता है।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही ऑस्ट्रेलिया क्यों हो गया था बाहर? ट्रैविस हेड ने अब जाकर किया सच्चाई का खुलासा

Tagged:

Suryakumar Yadav Harry Brook T20 World Cup 2026 T20 Stats
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

भारत

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com