IND vs ENG: हार्दिक की वापसी, यश दयाल समेत इन 4 खिलाड़ियों का डेब्यू, टेस्ट दौरे के लिए गौतम गंभीर ने फिक्स कर ली 18 सदस्यीय टीम इंडिया
Published - 25 Apr 2025, 03:17 PM
Table of Contents
Ind Vs Eng: भारतीय क्रिकेट टीम को जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसका बड़ा कारण है कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत इसी से होनी है। टीम इंडिया को लगातार टेस्ट चैंपियनशिप में झटका लग रहा है, इसलिए इस बार बीसीसीआई स्टार खिलाड़ियों के साथ ही युवा क्रिकेटर्स को भी इस अहम सीरीज में भेजने का मौका दे सकती है। खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए कहा जा रहा है कि 4 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है।
Ind Vs Eng: इस 4 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में 4 युवा खिलाड़ियों को अच्छी परफॉर्मेंस का ईनाम मिल सकता है। आईपीएल में साई सुदर्शन का बल्ला खूब रन बरसा रहा है, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कराए जाने की पूरी उम्मीद है। साथ ही यश दयाल, खलील अहमद और तनुष कोटियान को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया को उनकी कमीं तनुष के होने से नहीं खलेगी।
Ind Vs Eng: इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है उप-कप्तान
भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में होगी। हिटमैन भी फॉर्म में वापस लौटे है। बीते साल इंग्लैड के खिलाफ हुई सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी के साथ ही शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है। विराट कोहली के साथ ही केएल राहुल, संजू सैमसन, धुव्र जुरेल, यशस्वी जायसवाल को बतौर बल्लेबाज टीम में मौका मिल सकता है।
Ind Vs Eng: शमी को जगह मिलने पर संशय
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस आगामी सीरीज में जगह मिलने पर संशय है। उनकी फिटनेस लगातार सवालों के घेरे में है। मोहम्मद शमी को टेस्ट के लंबे फॉर्मेट के चलते स्कॉवड से बाहर किया जा सकता है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि शमी धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन उनकी फिटनेस की वजह से वो टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, साई सुदर्शन, विराट कोहली, धुव्र जुरेल, यश दयाल,संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, तनुष कोटियान
डिसक्लेमर- ये टीम एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत और खिलाड़ियों की फॉर्म के आधार पर लिखी गई है। बीसीसीआई द्वारा अभी टीम की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।