हार्दिक पांड्या vs सूर्यकुमार यादव: दौलत-शोहरत में कौन आगे? जानें पढ़ाई-लिखाई से लेकर कमाई तक की पूरी तुलना

Published - 16 Feb 2026, 05:20 PM | Updated - 16 Feb 2026, 05:26 PM

Hardik Pandya 4

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम के दो सबसे मजबूत स्तंभ हैं, जिनके इर्द-गिर्द भारतीय टी20 टीम घुमती है। वहीं, टी20 विश्व कप 2026 में खेल रही टीम इंडिया में सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें भी इन दोनों दिग्गजों का नाम आता है।

लेकिन आज हम सूर्या और हार्दिक के क्रिकेट आंकड़ों पर चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि इस बात की तुलना करेंगे कि दोनों में आखिर अधिक धन-संपत्ति किस खिलाड़ी के पास है। साथ ही इस खबर में जानेंगे कि हार्दिक (Hardik Pandya) और सूर्या में अधिक पढ़ाई-लिखाई किस खिलाड़ी ने की है। चलिए आपको हम ये विस्तारपूर्वक बताते हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सूर्या के पास कितनी धन दौलत

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में भारत के लिए टी20 प्रारूप में पदार्पण किया था। इसके कुछ वर्षों बाद सूर्या को बीसीसीआई द्वारा टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया, जब रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कुछ संपत्ति पर चर्चा की जाए तो वह लगभग 55 करोड़ रुपये के आस-पास है।

उनकी आय के साधन बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल वेतन, विज्ञापन आदि हैं। सूर्या को बीसीसीआई से सालाना 3 करोड़ रुपये की राशि मिलती है और वह भारत के लिए केवल टी20 प्रारूप खेलते हैं, जिसके लिए उन्हें एक मैच के 3 लाख रुपये मिलते हैं।

वहीं, सूर्या के इंस्टाग्राम पर करीब 19 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जहां से सूर्या की कमाई 60 से 70 लाख रुपये ब्रांड एंडोर्समेंट से हो जाती होगी। उनके ब्रांड पोर्टफोलियों में रीबॉक, लेंसकार्ट, जियोसिनेमा, रॉयल स्टैग, पिंटोला और बोल्ट ऑडियो जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं, जहां से वह साल के करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।

Hardik Pandya के खजाने में कितना धन?

कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के खजाने की बात की जाए तो उनके पास अनुमानित 100 करोड़ रुपये की संपत्ति हो सकती है। हार्दिक न सिर्फ क्रिकेट खेलकर पैसा कमाते हैं, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स का एंडोर्समेंट भी वह करते हैं, जहां से उनको करोड़ों रुपये मिलते हैं।

हार्दिक (Hardik Pandya) बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर है, जिससे उन्हें सालाना करोड़ों रुपये की सैलरी मिलती है और हर मैच खेलने के लिए उन्हें बीसीसीआई द्वारा लाखों रुपये दिए जाते हैं। बता दें कि, हार्दिक (Hardik Pandya) भारत के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वहीं, हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, जिसके वह कप्तान भी हैं।

उनको एक सीजन खेलने के लिए मुंबई 16.35 करोड़ रुपये का भुगतान करती है। बता दें कि, हार्दिक (Hardik Pandya) गल्फ ऑयल, बोट और मॉन्स्टर एनर्जी समेत कई बड़ी कंपनियों से करोड़ों रुपये कमाते हैं। वहीं, हार्दिक ने यू फूडलैब्स, अरेटो और लेनडेनक्लब जैसी कंपनियों में निवेश किया हुआ है, जहां से उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।

सुपर-8 के दोनों ग्रुप का हुआ ऐलान, टीम इंडिया को मिल गया ''Group of Death''

पढाई-लिखाई में कौन-सा खिलाड़ी सबसे आगे?

हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की संपत्ति के अलावा दोनों की पढ़ाई-लिखाई पर बात की जाए तो यहां पर सूर्या का पलड़ा भारी है। हार्दिक (Hardik Pandya) केवल 9वीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। उन्होंने बड़ौदा के एमके हाई-स्कूल से अपनी शिक्षा ग्रहण की है, लेकिन 9वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित कर दिया था।

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की है। सूर्या कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। बता दें कि, सूर्या ने अपने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई को छोड़कर क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया और सूर्या भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनको भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, जो कि अपने आप में एक खास उपलब्धि है।

हार से अफरीदी खानदान के बीच हुआ झगड़ा, ससुर शाहिद बोले 'सबसे पहले मेरे दामाद को निकालों...'

Tagged:

team india Suryakumar Yadav hardik pandya bcci
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मुंबई इंडियंस।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com