हार्दिक पांड्या vs सिकंदर रजा: टी20 इंटरनेशनल में कौन नंबर-1 ऑलराउंडर? जानें दोनों में से किसके STATS बेहतर
Published - 22 Feb 2026, 01:28 PM | Updated - 22 Feb 2026, 01:34 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या और सिकंदर रजा दोनों ही अपनी-अपनी टीम के स्टार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अपनी टीमों को कई बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और सिकंदर रजा का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है।
हार्दिक और सिकंदर रजा को लेकर अकसर इस बात को लेकर बहस होती रहती है कि दोनों में टी20 इंटरनेशनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन हैं। दोनों आंकड़ों से ये साफ हो जाएगा कि कौन है विश्व का नंबर एक टी20 ऑलराउंडर खिलाड़ी।
Hardik Pandya के टी20 आंकड़े
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत के लिए 26 जनवरी 2016 को टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। इसके बाद वह निरंतर टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए हैं। हार्दिक ने भारत के लिए अभी तक 133 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 104 पारियों में हार्दिक ने 144.92 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 2158 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं।
बता दें कि, हार्दिक (Hardik Pandya) ने बल्ले के अलावा 120 पारियों में 110 विकेट झटके हैं, जबकि वह भारत के लिए टी20 प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अर्शदीप और बुमराह के बाद केवल तीसरे गेंदबाज हैं।
सिकंदर रजा के टी20 आंकडे
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपने देश के लिए साल 2013 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किय था। सिकंदर टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने बल्ले और गेंद के प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे को कई महत्वपूर्ण सीरीज में जीत दिलाई है।
बता दें कि, सिकंदर ने जिम्बाब्वे के लिए अभी तक 130 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 125 पारियों में उन्होंने 136.18 के स्ट्राइक रेट से 2958 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 16 अर्धशतक भी ठोके हैं। जबकि गेंद से उन्होंने 116 पारियों में 103 विकेट लिए हैं। बता दें कि, इस दौरान उनको इकॉनमी रेट 6.76 का रहा था।
क्या होता है Pre-Seeding? क्यों इस विवाद पर टीम इंडिया और ICC की हो रही आलोचना
दोनों में कौन नंबर-1 ऑलराउंडर?
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और सिकंदर रजा होनों ही अपने देश के लिए काफी लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं और इस दौरान दोनों का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। जबकि दोनों ही अपनी टीम में भिन्न-भिन्न किरदार में नजर आते हैं। जहां हार्दिक आमतौर पर नंबर 5-6 पर बल्लेबाजी करते हैं तो तीन या चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं।
जबकि हार्दिक पंड्या नई, पुरानी और डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आते हैं तो सिकंदर रजा केवल पावर प्ले या फिर मिडिल ओवरों में गेंदबाजी करते हैं।
ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए उच्च कोटि के हरफनमौला खिलाड़ी है। जबकि वर्तमान आईसीसी टी20 रैंकिंग में जहां सिकंदर रजा दूसरे स्थान पर काबिज हैं तो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने नंबर तीन पर अपना कब्जा बनाए रखा है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर