HARDIK PANDYA VS RAVINDRA JADEJA: कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर? आंकड़ों की तुलना में ये खिलाड़ी निकल रहा नंबर-1
Published - 21 Mar 2026, 04:06 PM | Updated - 21 Mar 2026, 04:20 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत 28 मार्च से आरसीबी बनाम एसआरएच के मुकाबले से होना है, जिसको लेकर अभी से खिलाड़ीयों के बीच तुलना का दौर शुरू हो चुका है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रविंद्र जड़ेजा ने अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी के लिए अनगिनत मैच जिताए हैं।
जहाँ जडेजा की फिरकी और फील्डिंग का कोई जवाब नहीं है, वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पावर-हिटिंग और मीडियम पेस गेंदबाजी उन्हें एक कम्पलीट पैकेज बनाती है। आइए इन दोनों के आईपीएल आंकड़े पर एक नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी के मामले में Hardik Pandya का जलवा

बल्लेबाजी के आंकड़ों पर नजर डालें तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने आक्रामक अंदाज के कारण जडेजा से थोड़ा आगे नजर आते हैं। हार्दिक ने आईपीएल में अब तक 150 से अधिक मैच खेलते हुए लगभग 2750 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 146 के करीब रहता है। हार्दिक की खासियत यह है कि वे किसी भी नंबर पर आकर मैच का पासा पलट सकते हैं।
दूसरी ओर, रवींद्र जडेजा ने 250 से ज्यादा मैचों में 3200 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट करीब 130 हार्दिक के मुकाबले थोड़ा कम है। फिनिशर के तौर पर हार्दिक की बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता उन्हें बल्लेबाजी में नंबर-1 बनाती है।
रिपोर्ट में बोला गया 2027 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिए गए 20 खिलाड़ी! जान लें कौन-कौन हो सकते वो नाम
गेंदबाजी में सर जडेजा का जादू
गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा का कोई सानी नहीं है। जडेजा ने आईपीएल इतिहास में 170 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 7.60 के आसपास बल्लेबाजों को बांधे रखने के लिए जानी जाती है।
वे बीच के ओवरों में न केवल रन रोकते हैं बल्कि महत्वपूर्ण विकेट भी निकालते हैं। इसके विपरीत, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अब तक 78 विकेट लिए हैं।
हालांकि हार्दिक एक तेज गेंदबाज हैं और अक्सर मुश्किल ओवरों में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन निरंतरता और विकेट लेने की क्षमता के मामले में जडेजा काफी आगे हैं। जडेजा की इकॉनमी उन्हें टी20 फॉर्मेट में एक बेहद किफायती गेंदबाज बनाती है।
कप्तानी और इम्पैक्ट के मामले में कौन बेहतर ?
कप्तानी के मोर्चे पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में खिताब जिताना और फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालना उनके नेतृत्व कौशल को दर्शाता है।
वे आईपीएल इतिहास के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने कप्तानी करते हुए एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा बनाम LSG, 2025 में किया है। जडेजा ने भी सीएसके की कप्तानी की, लेकिन उनका कार्यकाल उतना सफल नहीं रहा। हालांकि, फील्डिंग में जडेजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो अकेले अपने दम पर 15-20 रन बचा लेते हैं।
अगर आप एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश में हैं जो अपनी बल्लेबाजी से मैच खत्म कर सके और तेज गेंदबाजी से विकेट निकाले, तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) नंबर-1 हैं।
वहीं, अगर आपको एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो स्पिन से मैच पर पकड़ बनाए और बेहतरीन फील्डिंग से अंतर पैदा करे, तो जडेजा बेजोड़ हैं। आंकड़ों के अंदर में जाएं तो इम्पैक्ट के मामले में हार्दिक का स्ट्राइक रेट और कप्तानी रिकॉर्ड उन्हें थोड़ा आगे रखता है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर