हार्दिक पांड्या vs मार्को यानसेन जानें दोनों में से कौन नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर? ये आंकड़ें कर रहे दूध का दूध-पानी का पानी
Published - 01 Feb 2026, 03:22 PM | Updated - 01 Feb 2026, 03:44 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन में अकसर क्रिकेट के मैदान पर तुलना होती रहती है। दोनों ही गेंदबाज तेज गेंदबाजी करते हैं तो निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की काबिलियित भी इन दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों के पास मौजूद है।
लेकिन इस दोनों में कौन नंबर एक टी20 ऑलराउंडर है, चलिए आंकड़ों से समझते हैं। साथ ही दोनों खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है, इसपर भी एक नजर डालते हैं।
मार्को यानसेन के आकड़े

साउथ अफ्रीका के 25 वर्षींय ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने काफी कम समय में टीम में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। यानसेन ने प्रोटियाज के लिए 17 जून 2022 को भारत के खिलाफ टी20 पर्दापण किया था। इसके बाद से अब तक वह अपने देश के लिए 24 टी20 मैचों में 22 विकेट ले चुके हैं, जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 195 रन निकले हैं।
यानसेन ने अभी तक टी20 प्रारूप में केवल एक पचासा ठोका है, जो कि भारत के खिलाफ साल 2024 में आया था। वहीं, यानसेन ने 2026 में प्रोटियाज के लिए केवल एक टी20 मैच खेला है, जिसमें उनके नाम एक विकेट दर्ज है, जबकि बल्ले से उन्हें योगदान देने का मौका नहीं मिला था। लेकिन पिछले साल 2025 में यानसेन ने 5 पारियों में केवल 29 रन बनाए थे।
Hardik Pandya के शानदार आंकड़े
हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वह टीम इंडिया के लिए 129 टी20 मैचों की 100 पारियों में 2071 रन बना चुके हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल है। वहीं, गेंद से हार्दिक ने 105 विकेट झटके हैं।
इसके अलावा हार्दिक (Hardik Pandya) ने 2026 में खेली 3 पारियों में 181.57 के स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए हैं, जबकि गेंद से पंड्या ने 4 पारियों में 4 विकेट झटके हैं। वहीं, 2025 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत के लिए 15 टी20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं तो बल्ले से 12 पारियों में 153.29 के स्ट्राइक रेट 302 रन बनाए थे।
अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के इकलौते क्रिकेटर
आंकड़ें कर रहे दूध का दूध-पानी का पानी
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और मार्को यानसेन के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां पर हार्दिक का पलड़ा अधिक भारी है, लेकिन गौर करने वाली बात ये भी है कि जहां मार्को यानसेन साउथ अफ्रीका की टीम में बतौर गेंदबाजी ऑलराउंडर खेलते हैं तो हार्दिक पंड्या बैटिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।
वहीं, मार्को अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी के लिए 8वें या 9वें नंबर पर आते हैं तो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) नंबर पांच और छह पर बैटिंग करते नजर आते हैं। गेंदबाजी में भी दोनों खिलाड़ियों में काफी अंतर है, क्योंकि आमतौर पर अधिकांश बार मार्को नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं तो हार्दिक बेहद कम मौकों पर नई गेंद से गेंदबाजी करते दिखाई देते हैं। जबकि कई मौकों पर तो हार्दिक अपने कोटे के चार ओवर भी पूरे नहीं कर पाते हैं।
कैमरन ग्रीन ने उस्मान तारिक के एक्शन को बताया था अवैध, तो अब पोस्ट कर 'भट्टा' स्पिनर ने दिया रिप्लाई
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर