पापा के OUT होते ही आगबबूला हुआ हार्दिक का बेटा, LIVE मैच में सौतेली मां पर निकाला गुस्सा
Published - 07 Mar 2026, 08:44 AM | Updated - 07 Mar 2026, 08:46 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया, लेकिन मैदान के बाहर एक पारिवारिक दृश्य सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जब एक पहले इनींग के आखिरी ओवर पर आउट होकर पवेलियन लौटे, तो स्टैंड्स में बैठे उनके बेटे अगस्त्य का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इस दौरान अगस्त्य अपनी सौतेली मां उर्फ हार्दिक की पार्टनर माहिका शर्मा पर चिल्लाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है।
Hardik Pandya का विकेट ने बदला अगस्त्य का मूड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने महज 12 गेंदों में 27 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 254 का लक्ष्य दिया।
हालांकि, जब हार्दिक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास लगे रहे और छक्के जड़े भी लेकिन बाद में प्लेयर के हाथ में दो रन लेने के चक्कर में जेकब बैथल के हाथों आउट हो गए.
तो वीआईपी बॉक्स में मौजूद उनके बेटे अगस्त्य को यह रास नहीं आया। छोटे अगस्त्य अपने पिता को वर्ल्ड कप के इतने बड़े मैच में आउट होता देख भावुक हो गए और उनकी नाराजगी पास बैठी माहिका शर्मा पर फूट पड़ी।
सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत पर लगाए चीटिंग के आरोप, बोले 'ऐसा नहीं करना चाहिए था...'
माहिका शर्मा और अगस्त्य का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक (Hardik Pandya) के आउट होते ही अगस्त्य काफी गुस्से में कुछ कह रहे हैं, जबकि माहिका उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक ने साल 2025 के अंत में मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।
अक्सर माहिका को अगस्त्य के साथ बॉन्डिंग करते देखा गया है, लेकिन सेमीफाइनल के हाई-वोल्टेज मैच में बच्चे का अपने पिता के हार्दिक (Hardik Pandya) प्रति लगाव और आउट होने का दुख इस कदर था कि उसने माहिका को ही डांट लगा दी। हालांकि इस वीडियो में अगस्त्य कुछ बातों को लेकर असहमती जताते हुएए नजर आ रहा है, जिसमें माहिका उन्हें समझाती हुई दिख रही है।
शोएब अख्तर ने दिया टीम इंडिया को जीत का गुरु मंत्र, बोले 'फाइनल में जीत चाहिए, तो उसे जरुर खिलाओ...'
फैंस ने दिए रिएक्शन
इस घटना के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां कुछ फैंस इसे एक बच्चे का अपने पिता के प्रति मासूम प्यार बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे परिवार के आंतरिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अगस्त्य के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर यह संकेत दिया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस तरह के भावनात्मक वीडियो ने खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग के लिए तैयार है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फाइनल में हार्दिक का बल्ला ऐसा चले कि अगस्त्य को फिर से नाराज होने का मौका न मिले।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर