अपने प्यार पर फिर मेहरबान हुए हार्दिक पांड्या, गिफ्ट में माहिका को दे दिया 12 करोड़ की ये महंगा तोहफा
Published - 15 Mar 2026, 03:09 PM | Updated - 15 Mar 2026, 03:11 PM
Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने की खुशी में वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मनाने में बिजी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर हार्दिक (Hardik Pandya) का एक वीडियो सामने आया है.
जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 12 करोड़ की फरारी में नजर आ रहे हैं. अब फैंस का मानना है कि विश्व कप जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर ने यह लग्जरी कार माहिका शर्मा को गिफ्ट की है.
Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की लग्जरी कार?
Hardik Pandya’s new Ferrari 12Cilindri worth 12cr. pic.twitter.com/QovLNVB8kY
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 15, 2026
हार्दिक पांड्या उन खिलाड़ियों में से एक है रॉयल स्टाइल में जिंदगी जीते हैं. वह मैदान में भी लग्जरी घड़ियां पहनकर उतरते हैं. जिनकी कीमत करोड़ों में होती है. वहीं, पांड्या को महंगी वॉच के साथ कारों का भी बेहद शौक है.
हाल ही में वह 12 करोड़ की चमचमाती फरारी सिलिंड्री में नजर आए. इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी थी. दोनों मौज मस्ती के मूड में थे. पांड्या (Hardik Pandya) ड्राइव कर रहे है तो माहिका व्हाइट ड्रेस पहने हुए मुस्करा रही है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस का कहना है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने यह मंहगा गिफ्ट अपनी गर्लफ्रेंड को दिया है. हालांकि, इस पर अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं सामने नहीं आई है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है.
पांड्या के पास कौन सी कार और कितनी नेटवर्थ?

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास ऑडी A6, रोल्स रॉयस फैंटम, रेंज रोवर वोग, लैम्बोर्गिनी उरुस एसई और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में पांड्या ने अपनी एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगत्स्य को ब्लैक की डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट की है.
हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ की बात करें तो साल 2024 में उनकी संपत्ति करीब 91 करोड़ रुपये तक थी. जबकि उनकी मासिक कमाई करीब 1.2 करोड़ रुपये है. बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और विज्ञापन के जरिये वह हर साल मोटी कमाई करते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर ने अलग-अलग बिजनेस में भी निवेश किया हुआ है. जैसे बच्चों के फुटियर और बैक्ड फूड ब्रांड. अपने इन बिजनेस से वह हर साल मोटी कमाई करते हैं.
संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों Abhishek Sharma से जलते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी?
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर