हार्दिक पांड्या का रौद्र रूप! विजय हजारे में 68 गेंद पर सेंचुरी, छक्कों की बरसात
Published - 03 Jan 2026, 04:59 PM | Updated - 03 Jan 2026, 05:08 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में बड़ौदा और विदर्भ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। विदर्भ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की धमाकेदार बल्लेबाज़ी के कारण ग़लत साबित होता नज़र आया।
हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की और बड़ौदा को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया। बड़ौदा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 293 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
Hardik Pandya का धमाकेदार शतक
साउथ अफ़्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या लगातार कहर बरपाते नज़र आ रहे हैं। अपनी पुरानी फ़ॉर्म को जारी रखते हुए पांड्या(Hardik Pandya) ने विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया। बड़ौदा की टीम पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद ख़राब रही। ओपनर अमित पासी शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे।
58 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद लग रहा था कि टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच पाएगी। लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 144.56 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 92 गेंदों में 133 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस शतकीय पारी में उन्होंने 8 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए।
Hardik Pandya के साथ बड़े भाई कृणाल भी दिखे
विदर्भ के खिलाफ हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) अपने बड़े भाई कृणाल पांड्या के साथ खेलते दिखे, जिसमें कृणाल पांड्या बड़ौदा टीम की कमान संभाल रहे हैं। मैच में विदर्भ की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए यश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस मैच में बड़ौदा की ओर से कप्तान कृणाल पांड्या ने 23 रन, विष्णु सोलंकी ने 26 रन, अतित सेठ ने 21 रन, प्रियांशु मालिया ने 16 रन और नित्य पांड्या ने 15 रन का योगदान देकर टीम का कुल स्कोर निर्धारित 50 ओवरों में 293 तक पहुँचाया। विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट झटके। पार्थ रेखड़े और नचिकेत भुट्टे को 2-2 विकेट मिले।
धार्मिक नेताओं का शाहरुख खान पर हमला, बोले–अब माफी मांगना ही होगा
ग्रुप में मजबूत स्थिति में है विदर्भ की टीम
घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस वक्त विदर्भ और बड़ौदा के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। विदर्भ की टीम अब तक खेले गए अपने 4 मैचों में से 3 जीत दर्ज कर बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
टीम का संतुलन और खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म उन्हें इस सीजन का प्रबल दावेदार बना रहा है। दूसरी ओर, अनुभवी खिलाड़ी कृणाल पांड्या की अगुवाई वाली बड़ौदा की टीम जिसमें हार्दीक पांड्या(Hardik Pandya) भी खेल रहे है ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।
बड़ौदा ने भी अपने 4 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है। खास बात यह है कि इस पूरे सीजन में बड़ौदा को केवल एक बार हार का स्वाद चखना पड़ा है, और वह शिकस्त उन्हें रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश की टीम से मिली थी।
फिलहाल दोनों टीमों के बीच अंक तालिका में टॉप पर बने रहने के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है, लेकिन हालिया प्रदर्शन और निरंतरता को देखते हुए विदर्भ की स्थिति थोड़ी अधिक मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर