1-2 नहीं इन 7 हसीनाओं को डेट कर चुके हार्दिक पांड्या, सभी थी एक से बढ़कर एक खूबसूरत
Published - 23 Mar 2026, 04:34 PM | Updated - 23 Mar 2026, 04:35 PM
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले हार्दिक का दिल कई बार बॉलीवुड और ग्लैमर जगत की हसीनाओं पर आया है। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद उनकी डेटिंग लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की उन कथित रिलेशनशिप्स के बारे में जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।
Hardik Pandya का इन सितारों से जुड़ा है नाम

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के करियर के शुरुआती दिनों में उनका नाम कोलकाता की मॉडल लीशा शर्मा के साथ जोड़ा गया था। साल 2016 के दौरान दोनों को कई बार साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
हालांकि, हार्दिक ने हमेशा उन्हें एक अच्छा दोस्त ही बताया। इसके बाद साल 2017 और 2018 के बीच हार्दिक का नाम स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम और ईशा गुप्ता के साथ भी चर्चा में रहा। एली तो हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में भी नजर आई थीं, जिससे उनके रिश्ते की खबरों को और हवा मिली थी।
लीशा और एली के अलावा, उर्वशी रौतेला के साथ भी हार्दिक के लिंक-अप की खबरें आई थीं। हालांकि, इन रिश्तों पर कभी भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी। हार्दिक (Hardik Pandya) का स्टाइल और उनका बेबाक अंदाज हमेशा से ही उन्हें लेडीज मैन की छवि देता रहा है, जिसके चलते अक्सर उनके छोटे-मोटे मेल-जोल को भी डेटिंग से जोड़कर देखा गया।
रविचंद्रन अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले 'ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी...'
नताशा स्टेनकोविक से शादी फिर तलाक
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जिंदगी का सबसे स्थिर दौर साल 2019 में शुरू हुआ जब उनकी मुलाकात सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हुई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और साल 2020 की शुरुआत में ही हार्दिक ने समुद्र के बीचों-बीच एक यॉट पर नताशा को प्रपोज किया। इसी साल दोनों ने शादी की और उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।
हार्दिक और नताशा की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थी और दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे। मगर, साल 2024 की शुरुआत में दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं।
आखिरकार जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने तलाक की पुष्टि कर दी। इस खबर ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। तलाक के बाद नताशा वापस अपने देश लौट गईं, जबकि हार्दिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं के बाजार में घिर गए।
2235 विकेट वाले दिग्गज पर भारी पड़े संजू सैमसन, छक्के से दिया करारा जवाब, VIDEO वायरल
साल 2025-26 में जैस्मिन वालिया और अब माहिका शर्मा
नताशा से अलग होने के तुरंत बाद हार्दिक (Hardik Pandya) का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया। दोनों की ग्रीस वेकेशन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। जैस्मिन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान हार्दिक को चीयर करते हुए भी देखा गया था।
लेकिन अब साल 2026 की शुरुआत के साथ ही हार्दिक की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है। ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अब मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।
हार्दिक और माहिका को कई मौकों पर साथ देखा गया है, यहाँ तक कि मार्च 2026 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान भी माहिका मैदान पर हार्दिक के साथ नजर आई थीं।
ख़बरों की मानें तो हार्दिक ने माहिका के लिए एक टैटू भी बनवाया है और हार्दिक की माँ के साथ भी माहिका की बॉन्डिंग की तस्वीरें सामने आई हैं। हार्दिक ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए माहिका के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया है, जिससे यह साफ है कि उनकी जिंदगी में अब एक नया अध्याय शुरू हो चुका है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर