हार्दिक पंड्या की दरियादिली, ग्राउंड्समैन को दिया बड़ा इनाम, लुटाए कुल इतने करोड़
Published - 27 Mar 2026, 03:18 PM | Updated - 27 Mar 2026, 03:21 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी सुर्खियों का कारण उनका खेल या उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि, उनका एक ऐसा वादा है, जो कि उन्होंने ग्राउंड्समैन से किया था। अब हार्दिक पंड्या ने अपने उस वादे को निभाया है और ग्राउंड्समैन स्टाफ को करोड़ों रुपये दिए हैं।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने वानखेड़े स्टेडियम के उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिए देर रात तक कड़ी मेहनत की थी। ये वहीं ग्राउंडमैन हैं, जिन्होंने देर रात तक हार्दिक पंड्या की ट्रेनिंग में सहयोग दिया है और अब हार्दिक ने भी इन लोगों से किया वादा पूरा कर दिया है।
ग्राउंड्समैन को दिया बड़ा इनाम

हार्दिक पंड्या का टी20 विश्व कप 2026 में गेंद और बल्ले से प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। लेकिन उस प्रदर्शन के पीछे जितना हाथ हार्दिक की मेहनत का था तो उतना ही वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ का भी। दरअसल, हार्दिक अक्सर रात 12 बजे तक यहां पर अभ्यास किया करते थे।
उस समय उन्होंने उनकी मेहनत में साथ देने वाले लोगों से वादा किया था कि एक दिन उनकी मेहनत का फल उन्हें जरूर देंगे। अब गुरुवार को हार्दिक (Hardik Pandya) ने अपना वादा पूरा कर दिया और मुंबई क्रिकेट संघ के ग्राउंड्समैन को धनराशि देकर पुरुस्कृत किया। हार्दिक ने यह करके बता दिया है, जितनी मेहनत एक खिलाड़ी करता है, उतनी ही मेहनत पर्दे के पीछेकर ग्राउंड स्टाफ भी करते हैं।
Hardik Pandya ने स्टाफ को दिए करोड़ों रुपये
हार्दिक पंड्या जब टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर वापस वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे तो वहां पर सबसे पहले उन्होंने अपना वादा निभाया और उन सभी ग्राउंडस्टाफ के सदस्यों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए, जिन्होंने उनकी प्रैक्टिस में मदद की थी।
इस तोहफे ने न सिर्फ ग्राउंड्समैन के चेहरे पर खुशी ला दी, बल्कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की दरियादिली ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। हर तरफ सिर्फ हार्दिक पंड्या की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि हार्दिक पंड्या की ग्राउंड्समैन के साथ एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है। प्रशंसक हार्दिक के इस उपहार की जमकर सराहना कर रहे हैं।
किसके सिर सजेगी पर्पल कैप? 8 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा, हर किसी ने चुना अलग-अलग गेंदबाज
टी20 विश्व कप में चमके थे हार्दिक
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन गेंद और बल्ले से बेहद कमाल का रहा था। हार्दिक ने टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए 9 पारियों में 9 विकेट लिए थे, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.81 का था। खास बात ये है कि हार्दिक ने भारत को तीसरे मुख्य पेसर की कमी बिल्कुल भी महसूस नहीं होने दी थी।
गेंदबाजी के अलावा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बल्ले से भी कई शानदार पारियां टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। उन्होंने 9 पारियों में 160.74 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। खास बात ये है कि हार्दिक ने मुश्किल स्थिति में आकर भारत को बाहर निकाला था, चाहे वह गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी और इसमें उनका साथ उनके उस अभ्यास ने दिया था, जो कि उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में देर रात तक किया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर