EX-Wife पर अभी भी अपना प्यार लुटा रहे हार्दिक पांड्या, भिजवा दिया इतना महंगा गिफ्ट, नताशा के भी उड़ गए होश

Published - 22 Feb 2026, 01:54 PM | Updated - 23 Feb 2026, 01:02 PM

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक की राहें भले ही अलग हो गई हैं, लेकिन जिस तरह से ये दोनों मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं वह यकीनन काबिले तारीफ है। हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज डालते रहते हैं।

लेकिन इस बार हार्दिक (Hardik Pandya) ने अपने बेटे और अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को खुश करने के लिए एक ऐसा तोहफा भेजा है, जिसको देखने के बाद नताशा के भी हो उड़ गए। दरअसल, हार्दिक के द्वारा दिया गया गिफ्ट हजारों या लाखों में नहीं बल्कि इसकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं, जो कि उन्होंने नताशा और अपने बेटे को दिया है।

पूर्व पत्नी-बेटे को दिया करोड़ों का गिफ्ट

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने बेटे और पूर्व पत्नी नताशा को तोहफे में करोड़ों रुपये की एसयूवी गाड़ी गिफ्ट की है। जिस उम्र में अगस्त्य को खिलौनों से खेलना चाहिए, उस उम्र में वह करोड़ों की लग्जरी एसयूवी गाड़ी में सफर करेंगे।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) द्वारा दिए गए गिफ्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें नताशा और अगस्त्य दोनों एक गाड़ी की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं।

यह कार कोई और नहीं बल्कि लैंड रोवर की डिफेंडर है, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये के करीब। जब नताशा और अगस्त्य गाड़ी की चाबी ले रहे हैं तो उस वक्त वेलकम नोट में साफ लिखा दिखाई दे रहा है कि पापा टू अगस्त्य। यानी हार्दिक ने गाड़ी अपने बेटे को गिफ्ट दी है।

बेटे के करीब हैं Hardik Pandya

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक जुलाई 2024 में आपसी सहमति से हो गया था। यह फैसला दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद लिया गया था। जबकि इस शादी से उनको एक बच्चा भी था, जो कि अब अपनी मां नताशा के साथ रहता है।

बता दें कि, भले ही हार्दिक-नताशा अलग हो गए हों, लेकिन जब भी हार्दिक को फ्री समय मिलता है तो वह अपने बेटे के साथ जरूर समय बिताते हैं। जबकि हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और उनकी वाइफ भी अगस्त्य के साथ तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंड्या एंड फैमली अगस्त्य से कितना प्यार करते हैं।

अगर अफ्रीका से हारा भारत, तो भी नहीं होगा बाहर, इस समीकरण से सेमीफाइनल में कर जायेगा क्वालीफाई

माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं हार्दिक

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या का नाम सबसे पहले जस्मीन वालिया के साथ जुड़ा था। माना जा रहा था कि हार्दिक और जस्मीन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कभी दोनों ने अपने इस रिश्ते पर कोई सफाई पेश नहीं की और न ही इस रिश्ते को कभी नकारा।

हालांकि, अब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 25 वर्षींय माहिका शर्मा को हेट कर रहे हैं और दोनों काफी बार साथ में नजर भी आ चुके हैं। बता दें कि, दोनों ने अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है।

हर्षित राणा के बाद टीम इंडिया का ये खिलाड़ी भी हुआ चोटिल, अफ्रीका-जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ मैच करेगा मिस

Tagged:

team india hardik pandya Natasha Stankovic
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जुलाई 2024 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com