विजय हजारे ट्रॉफी में आया हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी का तूफान, 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले इतने रन

Published - 08 Jan 2026, 03:44 PM | Updated - 08 Jan 2026, 03:53 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: भारतीय वनडे टीम से फिटनेस के कारण बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या का बल्ला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपनी गृह-राज्य टीम बड़ौदा का प्रतिनिधित्व कर रहे पंड्या ने 8 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार पारी खेली।

इस मैच में हार्दिक (Hardik Pandya) ने 200 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 391 रन के स्कोर तक पहुंचाने में बहुमूल्य योगदान दिया। बता दें कि, हार्दिक की खूंखार बल्लेबाजी देख, विरोधी टीम के गेंदबाज भी सहम गए थे।

Hardik Pandya का आंतक जारी!

Hardik Pandya

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दूसरा मैच खेल रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का आंतक जारी है। 8 जनवरी को बड़ौदा और चंडीगढ़ के बीच खेले गए राजकोट में एलीट ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है। बड़ौदा के कप्तान क्रुंणाल पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन मैच में महफिल हार्दिक पंड्या लूटकर चले गए।

इस मैच में हार्दिक ने चंडीगढ़ के गेंदबाजों के खिलाफ केवल 31 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के मारे थे। इस दौरान हार्दिक का स्ट्राइक रेट 241.93 का था, जिसकी बदौलत उनकी टीम 49.1 ओवर में 391 रन बनाने में सफल रही।

पिछले मैच में ठोका था शतक

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस समय काफी कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोकने वाले हार्दिक पंड्या ने इससे पहले विदर्भ के खिलाफ इसी मैदान पर तूफानी शतक ठोका था।

इस धाकड़ खिलाड़ी ने विदर्भ के खिलाफ केवल 68 गेंदों पर शतक ठोका था और मैच में 92 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए थे। बता दें कि हार्दिक की ये शानदार पारी उस समय आई थी, जब उनकी टीम के पांच विकेट केवल 71 रन पर गिर गए थे। लेकिन यहां से हार्दिक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 50 ओवर में 293 रन बनाए थे।

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है बेहद घमंडी, फैंस को समझता तुच्छ, करता उनके साथ बदतमीजी

नहीं मिला था वनडे टीम में मौका

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया था। शानदार फॉर्म में होने के बावजूद चयनकर्ताओं ने हार्दिक को मौका नहीं दिया गया।

बीसीसीआई ने टीम घोषणा करते समय कहा था कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की ओर से पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की इजाजत नहीं मिली है। साथ ही बीसीसीआई ने ये फैसला आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व को ध्यान में रखते हुए भी लिया है, ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके।

हार्दिक पंड्या ही होंगे IPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस के कप्तान, लेकिन रोहित नहीं बल्कि ये खिलाड़ी होगा उपकप्तान

Tagged:

hardik pandya Vijay Hazare Trophy cricket news Baroda vs Vidarbha
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

75 रन।

68 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com