Harbhajan Singh ने ट्रोल को दिया तीखा जवाब, सरेआम X पर गिरी हुई और भद्दी भाषा का किया इस्तेमाल
Published - 29 Mar 2026, 03:39 PM | Updated - 29 Mar 2026, 03:45 PM
Table of Contents
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों एक ट्विट के कारण विवादों में घिर गए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले यूजर को तीखा जवाब दिया और यहां तक की यह दिग्गज खिलाड़ी भद्दी भाषा का इस्तेमाल भी करता नजर आया।
दरअसल, 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें हरभजन कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। उनके साथ पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। यह तीनों दिग्गज मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे, जिसका मजाक एक्स पर ट्रोलर्स उड़ा रहे थे।
यूजर्स पर भड़के टर्बनेटर
पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक्स पर आईं अधिकांश पोस्ट का जवाब शनिवार को मैच के दौरान तो नहीं दिया, लेकिन रविवार को वह आपा खो बैठे और आलोचकों को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे। इस दौरान इस दिग्गज ने अपनी भाषा की मर्यादा का भी ख्याल नहीं किया। यूजर ने लिखा,
रविचंद्रन अश्विन से ईर्ष्या तेरा करियर खा गई। अब कमेंट्री पर ध्यान दे, वरना यहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। टर्बनेटर नहीं, कमेंट्री का टेरर है तू। इसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) बोले, हाथी बाजार से गुजरता है। कुत्ते हजार बार भौंकते हैं। यहां से निकल जाओं टॉफी। होमी नहीं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान टर्बनेटर ने गंदी भाषा का इस्तेमाल भी किया था।
हाथी चले बाज़ार । कुत्ते भोंके हज़ार । चल निकल यहाँ से Tomy . Not Homie 🤮 https://t.co/Wa2Nw16EAM
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 29, 2026
अपना पापा चुन लों- Harbhajan Singh
पूर्व ऑफ स्पिनर ने अपने एक्स अकाउंट से एक नहीं बल्कि दो यूजर्स को करार जवाब दिया था। एक्स पर विवेक नाम के यूजर ने पहले हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की फोटो शेयर करते हुए लिखा,
ये तीन मसखरे। इसपर टर्बनेटर ने जवाब देते हुए लिखा, इनमें से एक को पापा चुन ले और फिर हंसने वाली इमोजी का भी यूज किया। बता दें कि, प्रशंसक हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस तरह के अपशब्दों की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं कर रहे थे। लोगों ने टर्बनेटर की इस भाषा पर उनको ही उल्टा खरी-खोटी सुनाने शुरू कर दिया।
Inme se ek ko papa chun le 😂😂😂 https://t.co/UtMvrWmiao
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 29, 2026
क्या है अश्विन-हरभजन सिंह का विवाद?
जब एक यूजर ने रविचंद्रन अश्विन से ईर्ष्या वाला कमेंट किया तो इसपर पूर्व दिग्गज आपा खो बेठे। दरअसल, ट्रोलर्स अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और रविचंद्रन अश्विन के बीच कुछ भी ठीक है। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों ने इस मुद्दे पर कई बार सामने आकर सफाई भी दी है। पिछले साल अश्विन के पॉडकास्ट पर टर्बनेटर गए हुए थे, तब उनसे पूछा,
“क्या तुम्हें लगता है कि मैं तुमसे ईर्ष्या करता हूं? तुम आज मेरे साथ बैठे हो और हमने काफी देर तक बात की है। क्या तुम्हें लगता है कि मैं उस तरह का व्यक्ति हूं?”
बता दें कि, जब हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अपने इंटरनेशनल करियर के अंतिम दौर पर थे, उस समय अश्विन काफी तेजी से ऊपर आ रहे थे और एक पड़ाव पर पहुंचने के बाद चयनकर्ताओं ने हरभजन को दरकिनार करके अश्विन को टीम इंडिया का स्थायी ऑफ स्पिनर चुना था, जो कि निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी किया करते थे। इसके बाद माना जाता है कि हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अश्विन से जलते हैं।
13 साल से नहीं बदली कहानी! मुंबई इंडियंस का ये ‘बुरा सपना’ नहीं छोड़ रहा साथ, इस बार भी ना हो जाए सच
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर