गुजरात टाइटन्स ने मैथ्यू हेडन के बाद इस भारतीय दिग्गज को भी बनाया अपना नया कोच

Published - 12 Mar 2026, 11:21 AM | Updated - 12 Mar 2026, 11:23 AM

Gujarat Titans

Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। लीग का पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि गुजरात टाइटंस की पहली भिड़ंत 31 मार्च को पंजाब किंग्स से होगी।

जीटी ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच से पहले एक भारतीय दिगग्ज को अपनी टीम में कोच नियुक्त किया है। यह बदलाव उस समय आया है, जब हाल ही में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था। अब हेडन के बाद जीटी खेमे में एक नए कोच की एंट्री होने जा रही है।

सहायक कोच बना पूर्व भारतीय खिलाड़ी

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अपनी हर कमी को पूरा करना चाह रही है, और इसी कड़ी में उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में अहम बदलाव किया है। जीटी ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

दहिया का गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से जुड़ने के बाद कोचिंग सेटअप काफी ताकतवर नजर आ रहा है। जबकि यह कोचिंग स्टाफ में जीटी द्वारा ये दूसरा बदलाव है। दहिया ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 19 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। हालांकि, राष्ट्रीय टीम के लिए दहिया का करियर अधिक लंबा नहीं चला, लेकिन कोचिंग में इस पूर्व खिलाड़ी की तूती बोला करती है।

शानदार रहा है कोचिंग करियर

विजय दहिया का कोचिंग करियर बेहद कमाल का रहा है। साल 2007-08 में दिल्ली की टीम ने रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया था। उस समय दहिया दिल्ली के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने बतौर सहायक कोच कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी सेवाएं दी हैं और इस दौरान उनके रहते हुए केकेआर ने साल 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम किया था।

इसके बाद साल 2019 में दहिया दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट स्काउट नियुक्त किए गए। जबकि बीते वर्षों में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे हैं। अब आईपीएल 2026 में वह गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को खिताब जिताना चाहेंगे।

बता दें कि, गुजरात ने हाल ही में बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैथ्यू हेडन को जोड़ा है। जबकि विजय दहिया भी गुजरात से जुड़ चुके हैं तो हेड कोच आशीष नेहरा भी नए सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

CSK के मैचों का कार्यक्रम आया सामने, इन डेट्स को मैदान पर उतरेंगे फैंस के चहेते 'थाला'

Gujarat Titans के पहले हाफ में होगे इतने मैच

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की नजर उनके दूसरे खिताब जीतने पर होगी। जबकि इस बार टूर्नामेंट दो फेज में खेला जाना है। पहले फेज का शेड्यूल सामने आ चुका है, जिसमें कुल 20 मैच खेले जाएंगे। इसमें गुजरात को पहले फेज में कुल चार मुकाबले खेले हैं।

इसमें पहला मुकाबला जहां उप विजेता पंजाब किंग्स के हाथ होगा तो दूसरे मैच में गुजरात की भिड़ंत 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। इसके बाद 8 अप्रैल को शुभमन गिल एंड कंपनी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ये मैच दिल्ली में खेला जाएगा।

जबकि 12 अप्रैल को लखनऊ में गुजरात (Gujarat Titans) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। बता दें कि, कई राज्यों में चुनाव के कारण फिलहाल सिर्फ पहले फेज का शेड्यूल सामने आया है। लेकिन जल्द ही दूसरे फेज की तारीखों का ऐलान भी जल्द हो सकता है।

मैथ्यू हेडन को मिली IPL 2026 में नौकरी, इस टीम ने बनाया अपना नया बल्लेबाजी कोच

Tagged:

Gujarat Titans Matthew Hayden Vijay Dahiya IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

19 वनडे मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com