GT vs RR: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी
Published - 03 Apr 2026, 06:26 PM
Table of Contents
GT vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात को आईपीएल 2026 के पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने ओपनिंग मैच में पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था।
इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बेहद कमाल की रही थी। अब आरआर अपने दूसरे मैच (GT vs RR) को जीतकर पहले स्थान पर बने रहना चाहेगा तो गिल एंड कंपनी की नजर आईपीएल 2026 की पहली जीत पर होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिवार (4 अप्रैल) को दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है।
GT vs RR: सेम टीम के साथ उतरेगी राजस्थान
आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) सेम प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है। मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के कंधों पर होगी, जिन्होंने पहले मैच में टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल और चौथे पर कप्तान रियान पराग उतर सकते हैं।
पांचवें नंबर पर शिमरोन हेटमायर और छठे पर रवींद्र जडेजा आ सकते हैं। जबकि 7वें, 8वें, 9वें, 10वें और 11वें नंबर पर क्रमश: जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा,. रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा को उतारा जा सकता है। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में शुभम दुबे या फिर डोवोवन फरेरा को परिस्थितियों के अनुसार खिलाया जा सकता है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा,. रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे/डोवोवन फरेरा।
दूसरे मैच में ऐसी हो सकती है जीटी की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला (GT vs RR) खेलने जा रही गुजरात टाइटंस शायद ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में अधिक सोचे, क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी गेंदबाजी उच्च कोटि की रही थी। जबकि बैटिंग में खिलाड़ियों को थोड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी।
ओपनिंग के तौर पर साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल का नाम पक्का माना जा रहा है। जबकि जोस बटलर हर बार की तरह इस मैच में भी नंबर तीन पर आएंगे। मध्यक्रम की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान और राहुल तेवतिया के ऊपर होगी।
जबकि राशिद खान भी पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर के खाते में अतिरिक्त रन जोड़ने का प्रयास करेंगे। गेंदबाजी में प्रमुख गेंदबाजों की सूची में कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज का नाम पक्का माना जा रहा है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया जा सकता है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर:-प्रसिद्ध कृष्णा
‘व्हाइट बॉल का बेस्ट ओपनर कौन?’ युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा नहीं इस बल्लेबाज का लिया नाम
इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें
आईपीएल 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के छोटे पैकेट बड़ा धमाका माने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। इस प्लेयर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था, जबकि वह गुजरात के खिलाफ पिछले सीजन तूफानी शतक ठोक चुके हैं, जो कि केवल 35 गेंदों पर आया था। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
ऐसे में वैभव को रोकने के लिए जीटी के हेड कोच आशीष नेहरा को खास प्लान तैयार करना होगा। वहीं, गुजरात टाइटंस (GT vs RR) की ओर से इस मैच में शुभमन गिल से खास उम्मीद होगी। दरअसल, पिछले मैच में कप्तान गिल फ्लॉप रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में वह बल्ले से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे तो उनके ओपनिंग जोड़ीदार साईं सुदर्शन से भी पिछले वर्ष वाला प्रदर्शन दोहराने की आस जीटी फैंस कर रहे होंगे।
जिन 4 खिलाड़ियों को सभी समझ रहे थे खोटा सिक्का, उन्ही ने मचाया धमाल, कर डाला 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर