GT vs RR: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स को मिली रोमांचक जीत, गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

Published - 04 Apr 2026, 11:33 PM | Updated - 04 Apr 2026, 11:34 PM

GT Vs RR 1

GT vs RR: शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया है। इस मैच में आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो कि एक दम सही साबित हुआ।

टीम ने ध्रुव जुरेल की शानदार 75 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 209 रन लगा दिए। जीत के लिए 210 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GT vs RR) के लिए साईं सुदर्शन ने 73 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। इसके चलते उनकी टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

GT vs RR: ताश के पत्तों की तरह बिखरी जीटी की बल्लेबाजी

आज के मुकाबले में नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे थे, जिसके कारण कुमार कुशाग्र को साईं सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी की, जिसने जीत की उम्मीदों को जगा दिया था, लेकिन कुशाग्र का विकेट गिरने के बाद गुजरात के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे।

वहीं, शानदार बल्लेबाजी कर रहे साईं सुदर्शन 73 के व्यक्तिगत स्कोर पर रवि बिश्नोई का शिकार बने। उन्होंने 44 गेंदों पर खेली 73 रन की पारी में 9 चौके और तीन छक्के लगाए थे। हालांकि, अंत में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 30 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी करके उम्मीदों को फिर जगाया था, लेकिन अंत में वह टारगेट से 6 रन पीछे रह गए।

गेंदबाजों ने पलटी बाजी

ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के गेंदबाजों ने 10 ओवर के बाद बैक फुट पर धकेल दिया और मैच में शानदार वापसी की। पहले रवि बिश्नोई ने साईं सुदर्शन का बड़ा विकेट लिया। उन्होंने अपने स्पेल में कुल 4 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट झटके और यही से पूरे मैच का रुख बदल गया।

वहीं, पारी का अंतिम ओवर तुषाप देशपांडे ने डाला, जिन्होंने सिर्फ चार रन दिए तो इससे पहले 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने भी केवल 4 रन खर्च किए थे, जिसकी बदौलत राजस्थान मैच (GT vs RR) में वापसी कर सकी। नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला।

आरआर के टॉप ऑर्डर ने दिखाया आक्रामक अंदाज

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जो कि एक दम सही साबित हुआ। आरआर को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने 38 गेंदों पर 70 रन की दमदार शुरुआत दिलाई।

लेकिन एक बड़ा हिट लगाने की कोशिश में वैभव 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आए ध्रुव जुरेल ने यशस्वी के दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। लेकिन एक बड़ा हिट लगाने की कोशिश में जायसवाल भी 36 बॉल पर 55 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 दर्शनीय छक्के निकले।

ध्रुव जुरेल ने ठोके 75 रन

ध्रुव जुरेल अंतिम ओवर के क्रीज पर खूंटा गाड़कर खड़े रहे और 42 बॉल पर पिंक आर्मी के लिए 75 रन ठोक दिए, जो कि उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने शिमरोन हेटमायर और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियां कीं, जिसकी बदौलत उनकी टीम 20 ओवर में 209 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

वहीं, गुजरात टाइटंस (GT vs RR) ने इस मैच में कुल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी के खाते में विकेट आईं। कगिसो रबाडा ने जहां दो सफलताएं प्राप्त कीं तो मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और कार्यवाहक कप्तान राशिद खान के खाते में एक-एक विकेट आया।

DC vs MI STATS: केएल राहुल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, यहां देखे 9 बड़े कीर्तिमान

Tagged:

Sai Sudarshan GT vs RR DhruvJurel Gujarat Titans vs Rajasthan Royals
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स।

राजस्थान।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com