ग्रीन-अनुकूल-कार्तिक बाहर! 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, PBKS के खिलाफ KKR की खतरनाक प्लेइंग इलेवन फाइनल
Published - 05 Apr 2026, 02:44 PM | Updated - 05 Apr 2026, 02:53 PM
IPL 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स से ईडन गार्डन्स में होने जा रहा है। KKR ने अपने शुरुआती दो मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके बाद पंजाब के खिलाफ होने वाले इस अहम मैच से पहले टीम मैनेजमेंट ने बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं।
कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। कप्तान अजिंक्य रहाणे अब नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने को तैयार हैं, जिससे टीम का संतुलन और भी मजबूत हो सके।
ग्रीन और अनुकूल रॉय होंगे बाहर

IPL 2026 के इस सीजन में केकेआर के लिए कैमरून ग्रीन की भूमिका अहम माना जा र हा था, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट उन्हें ब्रेक दे सकता है। ग्रीन के साथ-साथ अनुकूल रॉय को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है।
इसका मुख्य कारण ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज है, जहाँ टीम एक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज के साथ उतरना चाहती है। KKR की यह रणनीति पंजाब के आक्रामक बल्लेबाजों पर लगाम कसने के लिए बनाई गई है। पिछले दो मैचों में केमरून ग्रीन का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा जिसकी वजह से उन्हें तीसरे मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।
इन 3 धुरंधरों की होगी टीम में एंट्री
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए केकेआर ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का फैसला किया है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, रचीन रविंद्र, अनुभवी मनीष पांडे और सौरभ दूबे की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
सौरभ दूबे की डेथ ओवरों में गेंदबाजी और मनीष पांडे का मध्यक्रम में अनुभव टीम को मजबूती प्रदान करेगा। KKR के खेमे में इन बदलावों से एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है, जो पंजाब के खिलाफ जीत सुनिश्चित कर सकता है।
इसी के साथ रचीन रविंद्र कते आने के बाद केकेआर को बल्लेबाजी के साथ स्पीन गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त ऑप्शन मिल सकता है।
IPL हिस्ट्री के 2 सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स का हुआ ऐलान, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को मिला ये खास खिताब
PBKS के खिलाफ KKR की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इस बड़े मुकाबले के लिए केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन में फिन एलेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मध्यक्रम में अंगकृष रघुवंशी, अनुभवी मनीष पांडे, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह बल्लेबाजी को गहराई देंगे। ऑलराउंडर के तौर पर सुनील नरेन टीम का मुख्य हिस्सा होंगे, जबकि गेंदबाजी आक्रमण की कमान वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दूबे, ब्लेसिंग मुजरबानी के हाथों में होगी।
KKR अपनी इस नई और संतुलित टीम के साथ मैदान पर उतरकर अंक तालिका में अपनी जगह बेहतर स्थान पर पक्की करने की कोशिश करेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर