फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल की उम्र तक IPL खेलेंगे धोनी! माही ने भी हंसकर मानी बात

Published - 23 Mar 2026, 12:23 PM | Updated - 23 Mar 2026, 01:06 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है तो चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाला है। इस मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खेलते नजर आएंगे। लेकिन इस मैच से पहले धोनी (MS Dhoni) अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

दरअसल, एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन इवेंट में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं। इसके बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिला। बता दें कि, धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का थाला कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है लीडर।

मैं कोशिश कर सकता हूं- MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इस इवेंट में एक्टर शिवकार्तिकेयन ने मजाकिया अंदाज में धोनी से कहा कि वह संन्यास की बातों को नजरअंदाज करें और 60 साल तक क्रिकेट खेलते रहे। इसपर धोनी ने जवाब दिया कि यह मुश्किल होगा, लेकिन मैं कोशिश कर सकता हूं।

धोनी (MS Dhoni) के इस जवाब के बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। बता दें कि, काफी लंबे समय से खबरें चल रही हैं कि 44 वर्षींय महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसके बाद धोनी आईपीएस से रिटायरमेंट ले लेंगे। हालांकि, इसपर अभी तक उनकी और से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

धोनी का शानदार सफर

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। अब तक वह चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए इस लीग में खेल चुके हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है, जो कि संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।

वहीं, धोनी (MS Dhoni) ने इस लीग में अब तक कुल कुल 278 मैच खेले हैं, जिसकी 242 पारियों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। बता दें कि, इस लीग में धोनी फिनिशर की भूमिका में नजर आते हैं और आईपीएल 2026 में भी वह इसी किरदार में नजर आने वाले हैं।

नितीश रेड्डी से पूछा गया टी20 या टेस्ट क्या पसंद? भारतीय ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

आईपीएल 2026 में होगी आखिरी पारी

आईपीएल 2026 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है, जिसके बाद वह खुद सामने आकर इस लीग को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। इस सीजन धोनी अब टीम के मुख्य खिलाड़ी से अधिक मार्गदर्शक के रूप में नजर आएंगे, जो कि मैदान पर मैच फिनिश करते दिखेंगे।

वहीं, संजू सैमसन के आने के बाद टीम का संतुलन काफी शानदार नजर आ रहा है। संजू सैमसन के आने के बाद धोनी (MS Dhoni) पर भी दबाव कम होगा, तो इस बार चेन्नई ने अपनी परंपरा से उलट ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये देकर खरीदा है, जिसके बाद माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी भविष्य में चेन्नई के नए सितारें होंगे।

‘हार्दिक खुद छोड़ दें कप्तानी’, वर्ल्ड चैंपियंस क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया कौन बने MI का नया कप्तान

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

278 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com