रोहित-कोहली-सचिन नहीं इस खिलाड़ी के फैन निकले गूगल के CEO सुंदर पिचाई, बताया अपना सबसे फेवरेट क्रिकेटर
Published - 23 Feb 2026, 03:09 PM | Updated - 23 Feb 2026, 03:16 PM
Table of Contents
Sundar Pichai: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला गया था, जिसमें अफ्रीका ने 76 रन से बाजी मार ली। गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच देखने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना कि उनका पसंदीदा क्रिकेट कौन है।
चौंकाने वाली बात ये है कि पिचाई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली या फिर सचिन तेंदलुकर का नाम नहीं लिया था, बल्कि वह इस दिग्गज बल्लेबाज के फैन है, जिनका नाम सुनते ही हर कोई हैरान रह गया। चलिए आपको भी बताते हैं कि भारतीय मूल के सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) किसे अपना पसंदीदा क्रिकेटर मानते हैं।
इस खिलाड़ी को बताया Sundar Pichai ने अपना पसंदीदा क्रिकेटर
गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच से पहले आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर भी मौजूद थे। इसके बाद पहली पारी की समाप्ति के बाद सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री से बातचीत की।
इस दौरान पिचाई कमेंट्री बॉक्श में शास्त्री के साथ मौजूद थे, जहां पर पिचाई ने बताया कि सुनील गावस्कर के वह काफी बड़े प्रशंसक हैं और वह उनको आदर्श मानते हैं।
"मेरे कमरे की दीवार पर स्पोर्ट स्टार्स के पोस्टर लगे थे। मैं बचपन से ही क्रिकेट को फॉलो करते आ रहा हूं। मैं अपने दादा, चाचा के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैचों की कमेंट्री सुना करता था। मुझे बचपन से ही इस खेल में काफी दिलचस्पी रही है।"
गावस्कर ने भी खोले कई राज
सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खुलासा किया कि उनका पिचाई के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि
"हां, मैं उनसे पहले भी मिल चुका हूं। पहले उन्होंने मुझे बताया था कि उनके बेडरूम में मेरे पोस्टर लगे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना हमेशा अच्छा लगता है जो आपका प्रशंसक रहा हो, शुभचिंतक हो और जिसने अपने करियर में इतनी सफलता हासिल की हो और तकनीकी जगत में इतनी उपलब्धियां पाई हों।
तो हां, उनसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा। जब हम विश्व कप ट्रॉफी लेकर बाहर निकल रहे थे, तो हम दोनों ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि 8 तारीख को सूर्यकुमार यादव इसे अपने हाथों में लें। और मुझे यकीन है कि हम दोनों यही प्रार्थना कर रहे हैं।"
अफ्रीका से मुकाबला हारने के बावजूद भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का, नेट रन-रेट भी नहीं बनेगा बाधा
दर्शकों से खचाखच भरा था मैदान
भारत और साउथ अफ्रीका का मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक मैदान पर पहुंचे थे। आंकड़ों के मुताबिक भारत बनाम साउथ अफ्रीका का रोमांचक मैच देखने के लिए 90, 954 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जबकि इसमें अधिकांश प्रशंसक मैन इन ब्लू को सपोर्ट कर रहे थे।
जबकि मैदान पर सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह साथ में बैठकर मैच का आनंद ले रहे थे तो आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता भी अहमदाबाद में मैच का लुत्फ उठा रहे थे। हालंकाि, भारतीय दर्शकों से खचाखच भरे मैदान पर प्रोटियाज के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने बाजी मारी। उन्होंने केवल 35 गेंदों पर 63 रन बनाए तो बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेली।
ईशान किशन से जलते हैं उनके पड़ोसी, जानें क्रिकेटर से जेलसी का बड़ा कारण
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर