टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, रोहित-विराट की टीम में होगी जल्दी एंट्री

Published - 02 Mar 2026, 03:55 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:02 PM

Team India

Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सुपर 8 के निर्णायक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब भारतीय टीम (Team India) का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा, जो 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की जल्द ही टीम में एंट्री होने वाली हैं।

रोहित-विराट की टीम में होगी जल्दी एंट्री

जहां एक तरफ भारतीय टीम (Team India) ने सुपर 8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं दूसरी तरफ टीम के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

दरअसल, भारतीय टीम (Team India) जून महीने में अफ़गानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। इस सीरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

जून में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी Team India

आईपीएल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम (Team India) जून में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और सीरीज का पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा।

तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। तीनों वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे।

न्यू चंडीगढ़ में होगा भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले एकमात्र टेस्ट मैच भी आयोजित होगा जो 6 से 10 जून 2026 के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

हालांकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन यह दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले भारत और अफ़गानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था।

भारतीय टीम (Team India) घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जबकि अफ़गानिस्तान की टीम भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। न्यू चंडीगढ़ का मैदान हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उभरता केंद्र बना है और यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

इस घोषणा के बीच टीम इंडिया का ध्यान फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर केंद्रित है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 196 रन हासिल किए, जिसमें संजू सैमसन की 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

पावरप्ले में शुरुआती झटकों के बावजूद टीम ने संयम बनाए रखा और जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम का मुक़ाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में होगा।

ये भी पढ़े : रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी लेगा टी20 क्रिकेट से संन्यास, बंद हुए टीम में वापसी के सभी दरवाजे

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

14 जून

धर्मशाला
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com