टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी वापसी के लिए हुआ फिट

Published - 26 Jan 2026, 11:38 AM | Updated - 26 Jan 2026, 11:48 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रविवार को गुवाहाटी में खेले गए सुपरहिट मुकाबले में टीम इंडिया ने 154 रन का लक्ष्य केवल 10 ओवर में हासिल कर लिया। जबकि शुरुआती तीनों मैचों में भारतीय टीम का दबदबा कीवियों पर साफ देखने को मिला है।

लेकिन अब टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले टीम से एक और खूंखार खिलाड़ी जुड़ने जा रहा है, जिसके बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम पहले से और खतरनाक हो गया है। चोट से वापसी कर रहा ये खिलाड़ी सीधा विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में खेलता नजर आने वाला है।

T20 World Cup: स्टार खिलाड़ी हुआ फिट!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आपस में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। यह सीरीज विश्व कप की तैयारियों को लिहाज से काफी अहम है। लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया के शीर्ष क्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा नहीं खेल रहे हैं।

तिलक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एक मैच के लिए राजकोट में मौजूद थे, जहां 7 जनवरी को उनके शरीर के निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनकी सर्जरी करने की सलाह दी थी, जिसके बाद तिलक ने राजकोट में उनके टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी की गई। तिलक को सर्जरी के बाद तीन से चार सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई थी, और खबरें हैं कि अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

3 फरवरी को होगी टीम में एंट्री

तिलक की सर्जरी होने के बाद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों के लिए बाहर कर दिया था, जबकि अब वह बाकी के बचे दो मैचों के लिए भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वह टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले तीन फरवरी को स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे।

इससे साफ है कि बाकी बचे दो मैचों के लिए भी श्रेयस अय्यर स्क्वाड में बने रह सकते हैं। लेकिन उनको खेलने का मौका मिलेगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि, तिलक को 3 फरवरी को वापसी के बाद केवल एक वॉर्म अप मैच खेलने का मौका मिलेगा, जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है।

तीसरे टी20 के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा पर कसा तंज, कहा– “12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाया....”

टीम में स्थिरता लेकर आते हैं तिलक

टीम इंडिया के शीर्ष क्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 टीम में स्थिरता लेकर आते हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 40 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 37 पारियों में उन्होंने 49.29 की औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 1183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और छह अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में तिलक का रोल का फाफी अहम होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें नंबर तीन पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बैटिंग के लिए आएंगे। वहीं, तिलक बैटिंग के अलावा अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भी टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाते हैं। उन्होंने अभी तक इस प्रारूप में 3 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बीच भारतीय टीम में दौड़ी शोक की लहर, पूर्व BCCI अध्यक्ष का हुआ निधन

Tagged:

team india Tilak Varma T20 World Cup INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

1183 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com