DC के लिए आई खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी हुआ फिट, जल्द कर होगी अब टीम में वापसी
Published - 24 Mar 2026, 10:43 AM | Updated - 24 Mar 2026, 10:49 AM
Table of Contents
DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में अब चंद दिनों का समय शेष रह गया है, लेकिन उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। टीम का स्टार खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो चुका है, जिसके बाद वह जल्द ही टीम में वापसी करने जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच हेमंग बदानी और कप्तान अक्षर पटेल ने खुद पुष्टि की कि अब वह खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो चुका है और टीम में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है।
DC के मुख्य कोच हुए खुश
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हेड कोच हेमंग बदानी ने पुष्टि की है कि मिचेल स्टार्क ने बॉलिंग सेशन शुरू कर दिया है और वह मैच फिट होने के बेहद करीब हैं। हालांकि, उनकी भागीदारी पूरी तरह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एनओसी पर निर्भर है, क्योंकि अभी तक उनको वह नहीं मिला है। हेड कोच ने कहा,
‘’हम उनके और संबंधित बोर्ड के साथ संपर्क में हैं। एक बार क्लीयरेंस मिल जाने के बाद स्पष्टता होगी कि वह फ्रेंचाइजी के साथ कब जुड़ेंगे।’’
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का रोल काफी अहम होने वाला है, क्योंकि तेज गेंदबाजी का नेतृत्व उन्हीं के कंधों पर रहने वाला है। इस कंगारू गेंदबाज ने पिछले सीजन अपनी रफ्तार से दिल्ली को कई फंसे हुए मैच जिताए थे, लेकिन फिर भी दिल्ली प्लेऑफ में पहुंचे से पहले ही बाहर हो गई थी।
कप्तान को वापसी की उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल ने अपने मैच विनर गेंदबाज को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘’अगर वह शुरू के मैचों के लिए फिट नहीं होते हैं तो हमें टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करना होगा। लेकिन हमें उन्हें गेम प्लान से पूरी तरह बाहर नहीं मानना चाहिए, क्योंकि क्लीयरेंस मिलने पर वह खेल सकते हैं।’’
दिल्ली का आईपीएल 2026 में उद्घाटन मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। इस मैच में अगर स्टार्क उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनकी जगह लेने के लिए दिल्ली (DC) के पास काइन जैमीसन, लुंगी एनगिडी और श्रीलंका के सुपर फास्ट तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा का विकल्प मौजूद है।
खास बात ये है कि इस बार दिल्ली का बॉलिंग विभाग पिछले वर्ष से अधिक संतुलित और मजबूत नजर आ रहा है, जो कि किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की ताकत रखती है। जबकि इसमें मिचेल स्टार्क के जुड़ने के बाद यह टीम और भी खतरनाक नजर आएगी।
क्यों हो रहा है स्टार्क का इंतजार?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2026 के लिए 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि उन्होंने इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई एशेज सीरीज में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया था।
उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था तो पिछले सीजन आईपीएल में उन्होंने 11 मैच खेले थे, जिसमें 14 बल्लेबाजों का शिकार किया था।
यही कारण है कि स्टार्क की वापसी का इंतजार दिल्ली कैपिटल्स (DC) बेसब्री से कर रही है। हालांकि, स्टार्क ने जनवरी के अंत में आखिरी बार बिग बैश लीग खेला था, जिसके बाद वह मैदान से बाहर हैं।
ऐसे में वह भी आईपीएल के जरिए वापसी की कोशिश में है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त कार्यक्रम के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी अपने प्रमुख खिलाड़ी के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए सतर्कता बरत रहा है।
“विराट मुझसे डरता है....” शाहीन अफरीदी ने दिया बेतुका बयान, भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उगला जहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर