IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में छाया मातम, 22 साल के उभरते हुए क्रिकेटर का हुआ निधन
Published - 22 Mar 2026, 10:00 AM | Updated - 22 Mar 2026, 10:01 AM
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) होने में महज कुछ दिन रह गए हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह चरम सीमा पर है. सभी टीमें भी प्रैक्टिस में जुटी हई है. इसी बीच खेल जगत से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, 22 साल के ऊभरते हुए एक खिलाड़ी का अचानक निधन हो गया है. शुक्रवार के दिन क्रिकेट खेलते हए वह मैदान पर गिर गया और तुंरत मौत हो गई.
IPL 2026 से पहले उभरते हुए सितारे की मौत

IPL 2026 से पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए बीएससी के एक छात्र की अचानक मौत हो गई. परिजनों का कहना है छात्र को दिल का दौरा पड़ा था. जिस वजह से उसकी जान चली गई.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हरहरपुर मटकली गांव का रहने वाला 22 वर्षीय शाकिब दिल्ली में रहकर BSC की पढ़ाई कर रहा था. लेकिन ईद मनाने ते लिए वह 7 दिन पहले ही घर लौटा था. लेकिन किसे मालूम था यह ईद ही उसकी आखिरी बन जाएगी.
इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है. शाकिब की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. एक तरफ जब ईद का जश्न चल रहा था. उसी वक्त बेटे की मौत ने सभी को रूला दिया है. आस-पड़ोस के लोग भी शाकिब की मौत से हैरान है और फैमिली को सांत्वना दे रहे हैं.
शाकिब की मौत पर डॉक्टर्स ने क्या कहा?
वहीं, जिला स्पताल के फिजिशियन (चेस्ट) डॉ. ए.एम. अग्रवाल ने शाकिब की मौत पर कहा कि, इस तरह की घटनाएं आम है. क्रिकेटर की मौत हार्ट अटैक के बजाय 'सडेन कार्डियक अरेस्ट' का परिणाम हो सकती हैं. उनका कहना है कि खेलते समय सांस फूलने पर ध्यान देना चाहिए.
अग्रवाल ने आगे कहा, खेल के दौरान अचानक बेहोशी, सांस फूलना, सीने में जकड़न या चक्कर आने जैसे लक्षणों को देखने के तुंरत बाद अस्पताल जाना चाहिए. ज्यादा भाग-दौड़ करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है. सांस लेने में तकलीफ होती है.
IPL 2026 को चोटों की मार! KKR के 3 तो CSK-DC-SRH के 2-2 PBKS-RCB का 1-1 खिलाड़ी बाहर
IPL 2026 का कब है पहला मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरूआत 28 मार्च से होगी. 19वां सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस महामुकाबले में दोनों टीमें अपने धुंरधरों खिलाड़ियों को मैदान में उतारेगी. RCB की कप्तानी रजन पाटीदार के हाथों में है.
जबकि, SRH के नियमित कप्तान चोटिल होने की वजह से शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. कमिंस की जगह ईशान किशन को कैप्टेंसी सौंपी गई है, और अभिषेक शर्मा उपकप्तानी संभालेंगे.
नीता अंबानी के 4 ‘देवर’ अपनी भाभी को जीतवाएंगे 6वीं ट्रॉफी! इनसे पार पाना हर टीम के लिए नामुमकिन
Tagged:
RCB vs SRH IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर