गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, राहुल, बुमराह.... लंदन और ढाका की फ्लाइट पर रवाना होंगे ये 15 खिलाड़ी, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे 3-3 ODI

Published - 21 Dec 2025, 02:28 PM | Updated - 22 Dec 2025, 01:03 PM

Bangladesh

Bangladesh: भारत ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में दो-एक से हराया था। इस सीरीज में नियमित कप्तान शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण केएल राहुल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी और भारत ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

अफ्रीका के खिलाफ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला भी विरोधी टीम पर जमकर बरसा था। वहीं, इस सीरीज की समाप्ति के बाद लंदन और ढाका की फ्लाइट पकड़ने के लिए 15 भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं, जिसमें गिल, रोहित, कोहली, राहुल और बुमराह को शामिल किया गया है।

शुभमन गिल के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी

इंग्लैंड और बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहना तय माना जा रहा है। अगर गिल पूरी तरह से फिट रहते हैं तो उनका कप्तान बनना फिक्स है।

वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उनको भी चुना जा सकता है तो केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज स्क्वाड में जगह मिल सकती है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इंग्लैंड और बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलफ 3-3 वनडे सीरीज के लिए चुन सकते हैं। बता दें कि, बुमराह पर तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालने की जिम्मेदारी भी होगी।

कब इंग्लैंड रवाना होगी टीम इंडिया?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत अगले साल जुलाई 2026 में होगी। सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई 2026 को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई को टीम इंडिया की भिड़ंत कार्डिफ में अंग्रेजों से होगी। वहीं, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में वनडे सीरीज का आखिरी मैच होगा।

बता दें कि, यह श्रृंखला इंग्लैंड के लिए उनके सम्मान बचाने के लिए होगी, क्योंकि इससे पहले इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो की बराबरी पर समाप्त की थी, जबकि उस समय स्क्वाड में रोहित, विराट और शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं थे।

Bangladesh का दौरा मुश्किल

आईसीसी शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन राजनीतिक संकट और हिंसा की आग से झुलस रहे बांग्लादेश (Bangladesh) में फिलहाल कोई भी टीम क्रिकेट खेलना नहीं चाह रही है। यही कारण है कि भारत ने उस समय बांग्लादेश का दौरा रद्द कर दिया था और अगले साल सितंबर तक दौरा स्थगित कर दिया गया।

अगर उस समय तक सबकुछ ठीक होता है तो भारतीय टीम बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकती है, नहीं तो यह सीरीज दुबई में आयोजित करवाई जा सकती है, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो सके। बता दें कि, अभी तक न ही इस सीरीज का शेड्यूल सामने आया है और न ही आईसीसी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी दी है।

Bangladesh-इंग्लैंड के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ का भी ऐलान, इन 5 दिग्गजों को जिम्मेदारी

Tagged:

Virat Kohli team india india vs Bangladesh cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

14 जुलाई 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com