गेल-कोहली भी पीछे, Sai Sudharsan ने बनाया नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published - 26 Apr 2026, 08:29 AM | Updated - 26 Apr 2026, 08:37 AM

Sai Sudharsan

आईपीएल 2026 के सीजन में बल्लेबाजों ने शानदार प्रर्दशन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। इस दौरान कई खिलाड़ी अपने बड़ी उपल्बधि दर्ज करते नजर आए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के युवा और प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।

उन्होंने दिग्गज क्रिस गेल और शॉन मार्श जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

Sai Sudharsan

आईपीएल में अब तक यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के नाम सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। गेल ने यह उपलब्धि 48 पारियों में हासिल की थी, जिसे तोड़ना नामुमकिन माना जा रहा था। लेकिन साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने महज 47 पारियों में यह आंकड़ा छूकर सबको हैरान कर दिया है।

24 अप्रैल 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अपनी 100 रनों की शतकीय पारी के दौरान 72वां रन बनाते ही इस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल किया। गेल के अलावा उन्होंने शॉन मार्श की 52 पारी और ऋतुराज गायकवाड़ की 57 पारी को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2026 के 3 कप्तान, जिनकी बीच सीजन छिनेगी कप्तानी, इनको हटाने के मूड में अब टीम ओनर्स

बेंगलुरु के खिलाफ Sai Sudharsan का शानदार शतक

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इसे एक बेहतरीन शतक के साथ सजाया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए सुदर्शन ने मात्र 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

हालांकि गुजरात टाइटंस यह मैच हार गई, लेकिन साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की इस पारी ने उन्हें आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में फिर से जीवित कर दिया है। इस सीजन में शुरुआती कुछ मैचों में संघर्ष करने के बाद, यह शतक उनके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा।

भगवंत मान ने बताया, हरभजन सिंह क्यों AAP छोड़ BJP में हुए शामिल? बोले 'BCCI डरा रही थी....'

आईपीएल के नए रन-मशीन बने Sai Sudharsan

पिछले कुछ सीजन से साई सुदर्शन लगातार रन बना रहे हैं। आईपीएल 2025 में भी वह गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे। उनकी निरंतरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी कम पारियों में 2000 रनों का आंकड़ा पार किया है।

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) न केवल अपनी टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में भी देखे जा रहे हैं। शुभमन गिल के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

रिकॉर्ड बुक पर एक नजर डाले तो आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज हैं, जिसमें साई सुदर्शन ने 47 पारी में बनाए, जबकि क्रिस गेल ने 48 पारी और शॉन मार्श ने 52 पारीयों में इसे अंजाम दिया है।

Tagged:

Virat Kohli chris gayle Sai Sudharsan RCB vs GT IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार साल बाद

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com