Gautam Gambhir के टीम इंडिया से जाने की तारीख आई सामने, इस दिन खत्म होगा कोचिंग कार्यकाल
Published - 19 Mar 2026, 09:09 AM
Table of Contents
Gautam Gambhir का कब होगा कार्यकाल खत्म?
🚨GAUTAM GAMBHIR ON OLYMPICS DREAM.🚨
— Sam (@Cricsam01) March 18, 2026
Gambhir said he wants to be part of the Olympics, calling it a “huge honour” to represent India, especially with cricket returning in 2028.
He added that very few get this opportunity, showing his big goal. 🔥pic.twitter.com/CNtFW3Q4CB
दरअसल, गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर लंबे समय से बात चल रही है कि कब उनका कार्यकाल खत्म होगा. रिपोर्ट्स का दावा था कि वह 2027 वनडे विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का साथ छोड़ देंगे. लेकिन अब गंभीर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.
हाल ही में उन्होंने कहा कि वह ओलंपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं. गंभीर ने कहा, यह बहुत बड़ा सम्मान है खासकर तब जब 2028 में क्रिकेट की वापसी हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि बहुत कम लोगों को यह मौका मिलता है, जिससे उनका बड़ा लक्ष्य ज़ाहिर होता है.
लिहाजा, गंभीर (Gautam Gambhir) के बयान से साफ है कि वह 2027 में टीम इंडिया का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं. ओलंपिक 2028 में भी वह खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर से ट्रॉफी उठाने की रणनीति बनाते हुए दिखाई देंगे.
गंभीर का कितने साल का अनुबंध?

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप (नवंबर/दिसंबर 2027) तक का है. उन्होंने 27 जुलाई 2024 को टीम इंडिया का कार्यभार संभाला था. उनका अनुबंध 3 साल से अधिक समय के लिए है, जिसमें 2027 का साल भी शामिल है. लेकिन अब Gautam Gambhir के बयान के बाद जाहिर है कि वह 2027 के बाद भी भारतीय टीम की कोचिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं है.
IPL में 10 साल से भी ज्यादा समय से खेल रहे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन कभी नहीं जीत पाए ट्रॉफी
गौतम गंभीर की कोचिंग में निखरी टीम इंडिया
ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ ही गौतम गंभीर ने इतिहास रच दिया है. वह इस विजय के साथ ही दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गए, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी (2007) और फिर कोच (2026) T20 वर्ल्ड कप जीता हो. आज तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं बना पाया है.
गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में ही 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. गौतम गंभीर के टीम इंडिया का भार संभालने के बाद से ही आक्रामक बैटिंग देखने को मिली है. जिस वजह से खिलाड़ियों की सोच में भी बदलाव आया है.
पिछले 20 महीनों का रिकॉर्ड देखें तो भारत ने 16 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. जबकि, 6 बार टीम ने 250 से ज्यादा रन जोड़े हैं. यह आंकड़ें देखने के बाद साफ जाहिर होता है कि गौतम गंभीर का कार्यकाल शानदार रहा है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर