2027 वर्ल्ड कप के बाद भी कोच पद से नहीं हटेंगे गंभीर, BCCI इतने सालों तक के लिए बढ़ा रही कार्यकाल
Published - 18 Feb 2026, 11:48 AM | Updated - 18 Feb 2026, 11:50 AM
Table of Contents
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के बाद खत्म हो जाएगा। गंभीर ने मन बना लिया है कि वह विश्व कप 2027 के बाद भी मुख्य कोच के पद से नहीं हटेंगे, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी गंभीर के कार्यकाल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका कार्यकाल इतने वर्षो तक और बढ़ा सकता है।
बता दें कि, कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जुलाई 2024 में टीम के मुख्य कोच की कमान संभाली थी और उनके अंदर भारत अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीत चुका है, लेकिन गंभीर का लक्ष्य अब इस बड़े टूर्नामेंट को जीतना है।
इस टूर्नामेंट तक बने रहेंगे Gautam Gambhir
पूर्व भारतीय सलामी बल्लबाज और वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह भारतीय टीम को ओलंपिक मेडल दिलाना चाहते हैं। लेकिन गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा।
मगर अगर गंभीर की कोचिंग में भारत आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 जो कि साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है, उसमें जीत दर्ज करती है तो यकीनन बीसीसीआई भी बिना कोई संकोच के गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कार्यकाल ओलंपिक 2028 तक बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर भारत के प्रदर्शन में इस दौरान गिरावट आती है तो गंभीर को अपना सपना बीच में अधूरा छोड़ना पड़ सकता है।
128 साल बाद हो रही क्रिकेट की वापसी
ओलंपिक 2028 की मेजबानी लॉस एंजिल्स को सौंपी गई है, जो कि इस बार खुद का नाम इतिहास के पन्नों में अमर करने जा रहा है। दरअसल, ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी हो रही है, जो कि 128 साल बाद ये कारनामा होगा।
आखिरी बार पेरिस ओलंपिक 1900 में क्रिकेट में खेला गया था, जहां केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने भाग लिया था। लेकिन इस बार ओलंपिक में क्रिकेट का रोमांच इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व क्रिकेट की 6 सबसे बड़ी टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी और जिसे देखने के लिए दूर-दूर से प्रशंसक आ सकते हैं।
गोल्ड पर होगा टीम इंडिया का निशाना
ओलंपिक 2028 में भारतीय टीम का शामिल होना अभी से पक्का माना जा रहा है। जबकि अन्य पांच टीमों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। ओलंपिक 2028 में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हिस्सा नहीं लेंगी, जबकि एशिया से केवल भारत आगे जाएगा।
बता दें कि, इस टूर्नामेंट में भारत की नजर स्वर्ण पदक जीतने पर होगी, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक पल रहने वाला है।
बता दें कि, वनडे विश्व कप 2027 के बाद ओलंपिक की नजदीकी बेहद करीब होगी, जिसके चलते कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कार्यकाल छह से 8 महीनों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। ओलंपिक 2028 की शुरुआत 14 जुलाई से होगी और 30 जुलाई तक खेलों का महाकुंभ जारी रहेगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर