बस में ही अभिषेक शर्मा को डांटने लगे गौतम गंभीर, वायरल VIDEO ने मचाया हंगामा

Published - 24 Feb 2026, 01:39 PM | Updated - 24 Feb 2026, 01:55 PM

Abhishek Sharma 3

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म ने पूरी टीम इंडिया की मुश्किलों को बढ़ा रखा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विश्व के नंबर एक टी20 बैटर अभिषेक शर्मा से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब तक खेले चार मैचों में वह केवल 15 रन ही बना सके हैं।

जबकि शुरुआती तीन मैचों में वह शून्य पर आउट हुए हैं। साउथ अफ्रीका से मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया अगले मैच के लिए चन्नई पहुंच चुकी है, जहां पर उनका सामना जिम्बाब्वे से होगा। लेकिन चेन्नई पहुंचते ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें टीम बस के अंदर गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को डांटते नजर आ रहे हैं।

बस में गंभीर ने लगाई Abhishek Sharma को फटकार

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया चेन्नई पहुंच चुकी है, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर टीम बस में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को असमंजस में डाल दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ गहन बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

इस बातचीत में कोच गंभीर पिछली सीट पर बैठे सहायक कोच रयान टेन डोशेट को भी शामिल कर लेते हैं। कोच गंभीर हाथों के इशारों से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को कुछ बताते नजर आ रहे हैं, और कुछ सेकंड बात इस वार्ता में सहायक कोच भी जुड़ जाते हैं।

क्या समझा रहे थे गंभीर?

हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हो सकता है कि टीम बस में अभिषेक शर्मा, गौतम गंभीर और सहायक कोच रयान टेन डोशेट के बीच किस बात को लेकर चर्चा हो रही थी। लेकिन माना जा रहा है कि गंभीर उनको उनकी पिछल पारियों के बारे में बता रहे हैं, क्योंकि अब तक चार मैचों में अभिषेक खराब शॉट खेलकर आउट हुए हैं, जिसमें बैक टू बैक तीन जीरो का स्कोर था।

वीडियो में कोच गंभीर हाथों के इशारों से अभिषेक को कुछ सामने करने का इशारा कर रहे हैं। इसका मतलब ये हो सकता है कि कोच गंभीर अपने सबसे खतरनाक बल्लेबाजों को सीधे बल्ले से सीधे शॉट्स खेलने के लिए कह रहे हों। बता दें कि, इस पूरी वार्ता के दौरान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) केवल सुनते नजर आ रहे हैं, जिससेे स्पष्ट है कि कोच गंभीर उनकी बल्लेबाजी तकनीक को लेकर गहरी चर्चा कर रहे हैं।

सूर्या की रणनीति साफ, जिम्बाब्वे मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, करेंगे सिर्फ बेंच गर्म

चेन्नई में मौका मिलना मुश्किल

भारत का अगला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के साथ होगा है। ये मैच 26 फरवरी को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इस मैच से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है तो उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है।

बता दें कि, भारत के लिए ये मैच करो या मरो वाला होगा। अगर इस मैच में भारत हारता है तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का ख्वाब सिर्फ एक ख्वाब बनकर रह सकता है, जबकि जिम्बाब्वे की अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी।

IND vs ZIM Match Preview in Hindi: जिम्बाब्वे के खिलाफ किसका चलेगा जादू? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

97 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com