गौतम गंभीर की टेस्ट कोच पद से छुट्टी हुई तय, BCCI ने इस खिलाड़ी को दिया हेड कोच बनने का ऑफर
Published - 28 Dec 2025, 04:23 PM | Updated - 28 Dec 2025, 04:31 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जब से हेड कोच पद की कमान संभाली है, तब से भारत का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। जब से कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट में हेड कोच पद की कमान संभाली है, तब से भारत को सिर्फ हार का सामना करना पड़ रहा है।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने के बाद भारत को पहली बार न्यूजीलैंड से घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। जबकि हाल ही में साउथ अफ्रीका ने भी भारत को घर में 0-2 से टेस्ट सीरीज हरा दी थी और यहीं से कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टेस्ट पद से हटाने की मांग काफी तेज हो गई। वहीं, बीसीसीआई ने भी गंभीर की छुट्टी कर एक नए खिलाड़ी को हेड कोच बनने का ऑफर दिया है। चलिए बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
Gautam Gambhir की जगह ये खिलाड़ी बनेगा हेड कोच!
कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। विदेशों में सीरीज जीतना दो दूर, टीम इंडिया घर में भी सीरीज नहीं बचा पा रही है और यही कारण है कि बीसीसीआई गंभीर (Gautam Gambhir) के विकल्प की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को अप्रोच किया था, कि ताकि वह उनके पक्ष की बात को जान सके। हालांकि, लक्ष्मण से यह बात अनौपचारिक तौर पर की गई थी और उनसे जानने का प्रयास किया गया था कि क्या वह इस पद को काबिज होने के इच्छुक हैं या नहीं।
वीवीएस ने क्या दिया जवाब?
जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज से टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए बातचीत की गई तो वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट के प्रमुख बने रहने पर खुशी जताई थी। यानी साफ है कि वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल इस तरह के पद को स्वीकार ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसके बाद बीसीसीआई को गंभीर के साथ ही आगे बढ़ना होगा।
हालांकि, इस पूरे वाक्ये के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी बयान दिया कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की टेस्ट कोचिंग को लेकर कोई बातचीत किसी से नहीं हुई है और न ही दूसरे कोच से इसको लेकर संपर्क किया गया है। ये सभी बाते सिर्फ अफवाहें हैं।
दिल दहलाने वाला VIDEO आया सामने, BPL के कोच की मौत कैमरे में हुई LIVE रिकॉर्ड
इन दौरों पर बन चुके हैं हेड कोच
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वहीं, वीवीएस लक्ष्मण कई मोर्चों पर भारतीय टीम के हेड कोच की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने पहली बार जून 2022 में आयरलैंड दौरे के दौरान हेड कोच की भूमिका निभाई थी।
वह पहली बार सीनियर टीम के हेड कोच बने थे। इसके बाद अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें ही हेड कोच बनाकर भेजा गया था। वहीं, अगस्त 2022 में तत्काल मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कोविड-19 पीड़ित होने के एशिया कप के लिए लक्ष्मण ने अंतरिम कोच की भूमिका निभाई थी।
जबकि अक्टूबर-नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए लक्ष्मण को हेड कोच नियुक्त किया गया था, क्योंकि उस समय गंभीर (Gautam Gambhir) टेस्ट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके थे। इसके अलावा जून 2025 में इंग्लैंड टेस्ट दौरे के लिए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जब निजी कारणों के चलते वापस स्वदेश लौट आए थे तो लक्ष्मण ने अस्थाई तौर पर हेड कोच की भूमिका निभाई थी।
भारत देश से दगाबाजी कर गए ये 2 क्रिकेटर, टीम इंडिया को छोड़ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे बिग बैश लीग
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर